VIDEO भावुक पल: एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता का निधन.... पिता की शवयात्रा में अग्नि की हांडी लेकर आगे-आगे चलीं रवीना.... अंतिम संस्कार की सारी रस्में खुद पूरी कीं.... शामिल हुए सेलेब्स.... नम आंखों से दी विदाई..... देखें VIDEO......

Raveena Tandon Performs Last Rites Of Dad Ravi Tandon Bids Him An Emotional Goodbye Watch Video

VIDEO भावुक पल: एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता का निधन.... पिता की शवयात्रा में अग्नि की हांडी लेकर आगे-आगे चलीं रवीना.... अंतिम संस्कार की सारी रस्में खुद पूरी कीं.... शामिल हुए सेलेब्स.... नम आंखों से दी विदाई..... देखें VIDEO......

...

मुंबई। एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता और डायरेक्टर रवि टंडन (86) का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित घर पर अंतिम सांसें लीं। पिता का अंतिम संस्कार रवीना ने ही किया। उनके निधन की जानकरी उनकी बेटी रवीना ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। रवि बढ़ती उम्र संबधी बीमारियों से जूझ रहे थे। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा, पापा आप मेरे साथ हमेशा चलते रहेंगे। मैं हमेशा आपकी तरह ही रहूंगी, मैं आपको कभी जाने नहीं दूंगी। लव यू पापा। पूरे परिवार के लिए यह मुश्किल भरी घड़ी है। 

रवि टंडन 86 साल के थे। उन्होंने मुंबई में अपने निवास स्थल पर अंतिम सांस ली। रवीना ने पिता के साथ की कई तस्वीरें साझा कि और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। उनके घर जाते हुए स्पॉट कई सितारों को किया गया। सबसे पहले पहुंचने वालों में फराह खान और रिद्धिमा पंडित रहीं। फराह, रवीना की करीबी दोस्त हैं। वहीं रिद्धिमा अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले एक्ट्रेस की मैनेजर रह चुकी हैं। रवीना टंडन के पिता का निधन तड़के सुबह हुआ था। रवि टंडन के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्ममेकर फराह खान और एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित रवीना से मिलने गए। 

 

रवि को फेफड़े में फाइब्रोसिस था। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। रवीना ने अपने पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके साथ अपनी कई तस्वीरें साझा कीं। रवीना टंडन ने तस्वीरों के साथ लिखा, "आप हमेशा मेरे साथ चलोगे, मैं हमेशा आपकी तरह रहूंगी, मैं कभी जाने नहीं देती। लव यू पापा।" रवीना ने इस कैप्शन के साथ पिता के साथ वाली कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। 

 

इनमें रवीना को पिता के साथ हाथ पकड़े देखा जा सकता है। जबकि एक तस्वीर रवीना के बचपन की है। वह अपने पिता की गोदी में हैं। रवि टंडन 1970-1980 के दशक में भारतीय सिनेमा का एक जाना-माना नाम थे। वह एक निर्देशक, निर्माता और लेखक थे। उन्होंने 'अनहोनी', 'खेल खेल में', 'मजबूर', 'खुद्दार' और 'जिंदगी' समेत कई फिल्मों का डायरेक्शन किया है।

रवि टंडन का उनका जन्म 17 फरवरी 1935 को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। वो बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपर हिट फिल्में बनाईं हैं। उनके करियर में 'नजराना', 'मुकद्दर', 'मजबूर', 'खेल खेल में', 'अनहोनी', 'खुद्दार', 'जिंदगी', आदि फिल्में शामिल हैं। रवि टंडन ने वीना टंडन से शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं।