रानू मंडल ने मचाया तहलका VIDEO: रानू मंडल कमबैक…. रानू मंडल ने 'Manike Mange Hite' गाकर फिर से बटोरी सुर्खियां.... फिर चर्चा में रानू मंडल.... वीडियो देख यूजर्स कुछ यूं दे रहे रिएक्शन.... देखें VIDEO......

रानू मंडल ने मचाया तहलका VIDEO: रानू मंडल कमबैक…. रानू मंडल ने 'Manike Mange Hite' गाकर फिर से बटोरी सुर्खियां.... फिर चर्चा में रानू मंडल.... वीडियो देख यूजर्स कुछ यूं दे रहे रिएक्शन.... देखें VIDEO......

नयाभारत डेस्क। चंद दिनों के स्टारडम के बाद रानू मंडल फिर न जानें कहां गायब हो गईं। लेकिन अब वही रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं और इंटरनेट पर छाई हुई हैं। रानू मंडल पॉप्युलर गाने 'माणिके मागे हिते' गाने के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल अब रानू मंडल ने सिंगर योहानी का गाया गाना 'माणिके मागे हिते' गाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाना Manike Mage Hithe मूलत: सिंहला भाषा में है जिसे श्रीलंका की रहने वाली योहानी ने गाया है। गाने को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।


रानू मंडल दो साल पहले एक रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाकर चर्चा में आई थी। साल 2019 में रानू मंडल का एक रेलवे स्टेशन पर 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो ने रानू मंडल को रातोंरात स्टार बना दिया। बाद में हिमेश रेशमिया ने भी रानू मंडल को अपने साथ गाने का मौका दिया था। रानू मंडल पॉपुलर गाना Manike Mage Hithe गाती नजर आईं। वायरल वीडियो में लाल टीशर्ट पहने रानू गाना गा रही हैं। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कुछ लोग यह कहकर रानू मंडल को ट्रोल कर रहे हैं कि फिर से फेमस होने के लिए लौटी हैं। वहीं कुछ ने उनका सपोर्ट किया है कि ऐसे किसी को जज नहीं करना चाहिए।

 

 

2019 में रानू मंडल का एक वीडियो आया था जिसमें वह रेलवे स्टेशन पर गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाती हुई नजर आई थीं। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि हिमेश रेशमिया  ने उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो तक बना डाला।  रानू की आवाज के लोग मुरीद हो गए और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती गई। लेकिन है ना कामयाबी कब किसी के हाथ से निकल जाए कहा नहीं जा सकता। एक प्यार का नगमा है गाकर फेमस हुईं रानू मंडल की जिंदगी में दोबारा अंधेरा छा गया। पिछले कई महीनों से वो कहां हैं और क्या कर रही हैं किसी को नहीं पता। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में रानू श्रीलंकाई गाना ‘Manike Mange Hite’ गाते हुए दिखाई दे रही हैं। हमेशा साड़ी में नजर आने वाली रानू इस बार लाल रंग की टी शर्ट में दिखाई दे रही हैं।

 

देखें वीडियो