Ram Siya Ram Song: दिल को छू जाने वाला आदिपुरुष फिल्म का दूसरा गाना ‘राम सिया राम’ हुआ रिलीज, वीडियो देख भावुक हुए फैंस...

Ram Siya Ram Song: The heart touching second song 'Ram Siya Ram' from the film Adipurush was released, fans got emotional after watching the video... Ram Siya Ram Song: दिल को छू जाने वाला आदिपुरुष फिल्म का दूसरा गाना ‘राम सिया राम’ हुआ रिलीज, वीडियो देख भावुक हुए फैंस...

Ram Siya Ram Song: दिल को छू जाने वाला आदिपुरुष फिल्म का दूसरा गाना ‘राम सिया राम’ हुआ रिलीज, वीडियो देख भावुक हुए फैंस...
Ram Siya Ram Song: दिल को छू जाने वाला आदिपुरुष फिल्म का दूसरा गाना ‘राम सिया राम’ हुआ रिलीज, वीडियो देख भावुक हुए फैंस...

Ram Siya Ram Song:

 

नया भारत डेस्क : कृति सेनन और प्रभास अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' का दूसरा गाना 'राम सिया राम' आज रिलीज हो गया है। इस गाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। आदिपुरुष की रिलीज को लेकर फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। आज रिलीज हुए इस गाने में भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रेम गाथा पिरोई गई है। गाने में राम और सीता के प्रेम से लेकर विरह तक को दर्शाया गया है। रिलीज के साथ ही यह गाना छा गया है। (Ram Siya Ram Song)

‘राम सिया राम’ गाने को टी सीरीज ने यूट्यूब पर रिलीज किया है। इस गाने को सचेत-परम्परा ने गाया है। साथ ही इस गाने का संगीत भी सचेत टंडन और परंपरा टंडन की जोड़ी ने दिया है। गाने को फिल्म के लीड स्टार्स प्रभास और कृति पर फिल्माया गया है। गाने को मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है। (Ram Siya Ram Song)

फिल्म का यह गाना पांच भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में जारी किया गया है। इस गाने के रिलीज की जानकारी कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘आदिपुरुष की आत्मा राम सियाराम।’ बता दें कि यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। (Ram Siya Ram Song)

इस गाने पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। दोनों का लुक भी खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘श्रीराम के रूप में प्रभास और सीताजी के रूप में कृति….परफेक्ट मैच है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पवित्रता और खूबसूरती आंखों में झलक रही है। शानदार गाना।’ एक यूजर ने लिखा, ‘यह गाना मैं लगातार सुन रहा हूं, यह बहुत सुकून देने वाला गाना है।’ (Ram Siya Ram Song)