Raha First Public Appearence : आलिया-रणबीर ने Christmas पर अपनी बेटी की दिखाई झलक, साथ में बेहद खुश दिखे कपल, देखें विडियो...

Raha First Public Appearance: Alia-Ranbir showed a glimpse of their daughter on Christmas, the couple looked very happy together, watch the video... Raha First Public Appearence : आलिया-रणबीर ने Christmas पर अपनी बेटी की दिखाई झलक, साथ में बेहद खुश दिखे कपल, देखें विडियो...

Raha First Public Appearence : आलिया-रणबीर ने Christmas पर अपनी बेटी की दिखाई झलक, साथ में बेहद खुश दिखे कपल, देखें विडियो...
Raha First Public Appearence : आलिया-रणबीर ने Christmas पर अपनी बेटी की दिखाई झलक, साथ में बेहद खुश दिखे कपल, देखें विडियो...

Raha First Public Appearence: 

 

नया भारत डेस्क : अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फैंस को क्रिसमस का बड़ा तोहफा दिया है। कपल की बेटी की पहली झलक सामने आ गई है। राहा का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। आलिया और रणबीर की शहजादी की पहली झलक पर ही फैंस दिल हार गए। (Raha First Public Appearence)

राहा की पहली झलक

आलिया और रणबीर की बेटी की पहली झलक पाने को फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब क्रिसमस के मौके पर कपल ने फैंस को ट्रीट देते हुए अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है। राहा की पहली झलक पाते ही फैंस बेहद खुश हो गए। वहीं, राहा के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहे हैं। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (Raha First Public Appearence)

यूजर कर रहे राहा की जमकर तारीफ

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ऋषि कपूर की आंखें। दूसरे यूजर ने लिखा कि ओह माई गॉड वो बिल्कुल अपने दादा ऋषि कपूर की तरह दिखती है। तीसरे यूजर ने लिखा कि उनकी आंखें ओह माई गॉड। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि क्यूटनेस ओवरलोडेड। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर राहा के वीडियो पर कर रहे हैं। (Raha First Public Appearence)

इस दिन हुआ था राहा का जन्म

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल साल 2022 को शादी की थी। इस दिन दोनों पूरे रीति-रिवाज के साथ एक-दूजे के हो गए। वहीं, 6 नवंबर 2022 को कपल की बेटी राहा का जन्म हुआ था। वहीं, राहा के जन्म के बाद से ही हर कोई उनकी पहली झलक देखने को बेकरार था। अब कपल की बेटी की पहली झलक सामने आ गई है। राहा बेहद क्यूट है और उनकी क्यूटनेस पर हर कोई फिदा हो रहा है। फैंस को राहा की पहली झलक बेहद पसंद आ रही है और यूजर्स का कहना है कि वो ऋषि कपूर की तरह दिखती हैं। (Raha First Public Appearence)