मानिकपुर पुलिस की कार्यवाही,नाबालिक के अपहरणकर्ता को अम्बाला हरियाणा से किया गया गिरफ्तार, सोशल नेटवर्किंग साइट से पीड़िता को लिया था अपने झांसे में,पढ़े पूरी जानकरी.....




नयाभारत कोरबा 07फरवरी2022 सोशल मीडिया से लोगो का प्रेम के साथ, हादसे भी दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। जहाँ सोशल मीडिया के सहारे लोगो को ठगी का शिकार किया जा रहा,वही इसका दूर उपयोग कर नाबालिकों को बहला फुसला कर अपने जाल में फसा कर अपराधियों द्वारा गलत काम भी किया जा रहा है, ऐसा ही एक मामला कोरबा में आया, जिसमें मानिकपुर पुलिस को सफलता मिली,एक प्रार्थिया ने 13.12.2021 को कोरबा मानिकपुरी चौकी में एफआईआर दर्ज करायी कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग भतीजी 10.12.2021 को प्रातः 09.00 बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी जो स्कूल से छुट्टी होने के बाद शाम तक वापस घर नहीं लौटी, स्कूल में तथा अपने आसपास के रिश्तेदारों से अपनी भतीजी के संबंध में पता किया गया, किन्तु कोई जानकारी नहीं मिलने पर प्रार्थिया द्वारा मानिकपुर चौकी में जानकरी दी गई ,रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1154/2021 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। जानकरी में आते ही विभाग के उच्च अधिकारयों द्वारा अपहृता की बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया था,वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के दौरान विवेचना के अपहृता के मोबाईल नम्बर की सीडीआर के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम गठित कर, अम्बाला हरियाण रवाना की गई थी जहां से आरोपी दीपक साक्या पिता राज कुमार साक्या उम्र-19 वर्ष निवासी म.न.- 96 तोप खाना परेड थाना अंबाला कैंट जिला अम्बाला हरियाणा को दबोचा गया,
जिसके कब्जे से अपहृता को पुलिस टीम के द्वारा बरामद किया गया। जिससे आरोपी दीपक साक्या का कृत्य धारा 363 भादवि के अतिरिक्त धारा 366(क), 376 भादवि, 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाये गया,आरोपी को आज 07.02.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर मयंक मिश्रा, प्रआर संतोष सिंह,आर० कृष्णा पटेल, आर. प्रेमेन्द्र चन्द्रा, आर. अशोक पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।