भाजयुमो मंडल लखनपुर के द्वारा मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन।




लखनपुर//✍️ सितेश सिरदार(कुंवरपुर)
लखनपुर में युवा भाजयुमो मंडल के द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर दिन शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल लखनपुर द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। व सभी पदाधिकारियों द्वारा समाज के अक्षम वर्ग के लिए निस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में भर्ती मरीजों से उनका कुशल क्षेम पूछा गया। और फल वितरण किया गया। इस दौरान भाजयुमो लखनपुर मण्डल महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय, उपाध्यक्ष जुगेश साहू, दिव्यांश गुप्ता, अभिषेक साहू व सोशल मीडिया प्रमुख अक्षय गुप्ता, त्रिशान्त दास सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के सद्स्य उपस्थित रहे।