क्लर्क गिरफ्तार CG ब्रेकिंग: शादी का झांसा देकर 2 बच्चों की मां के साथ 2 सालों तक करता रहा दुष्कर्म.... फिर हुआ ये.... रेप का आरोपी शिक्षा विभाग का क्लर्क गिरफ्तार..... 

क्लर्क गिरफ्तार CG ब्रेकिंग: शादी का झांसा देकर 2 बच्चों की मां के साथ 2 सालों तक करता रहा दुष्कर्म.... फिर हुआ ये.... रेप का आरोपी शिक्षा विभाग का क्लर्क गिरफ्तार..... 

 

डेस्क :- दुर्ग जिले में 2 बच्चों की मां के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने शिक्षा विभाग के क्लर्क के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरोपी पर 2 साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुनील कुमार महोबे(48) बताया है। जो दुर्ग के शंकर नगर इलाके के पानी टंकी के पास रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है और उससे पूछताछ जारी है।

 

2 साल पहले हुई पहचान

 

जानकारी के मुताबिक मोहन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की पहचान सुनील से 2 साल पहले हुई थी। महिला उस वक्त अपने बच्चे का RTE के तहत एडमिशन कराने गई थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। तब सुनील ने कहा था कि वो महिला के बच्चे का एडमिशन आसानी से करा देगा। इसके बाद दोनों में बातचीत शूरी हो गई। बातचीत बढ़ते-बढ़ते दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शूरू हो गया और कई बार सुनील ने महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया।

 

जिससे परेशान होकर महिला ने आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुनील भी शादीशुदा है। सुनील का 12 साल का एक बच्चा है और 8 साल की एक बच्ची है।