हत्याकांड में ASI गिरफ्तार: ASI ने किया प्रेमिका का मर्डर.... ASI ने उगले राज.... महिला के साथ पहले बनाया संबंध और फिर गला दबाकर की थी हत्या.... बोरे में लाश भरकर तालाब में फेंका.... पहुंचा जेल......




....
डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर पुलिस द्वारा तार कम्पनी तलाब (टेल्को) से अज्ञात महिला का शव बरामद किए जाने की घटना के विरुद्ध दर्ज टेल्को थाना कांड का उद्भेदन करते हुए कांड के मुख्य अभियुक्त ASI को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से मृतिका का मोबाइल फोन तथा शव छुपाने में प्रयोग में लाया गया मोटरसाइकिल तथा थैला बरामद किया गया। हत्या का साक्ष्य छुपाने को शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी तालाब में फेंक दिया गया था। महिला के साथ साकची थाना के एएसआई का प्रेम प्रसंग था। उससे पीछा छुड़ाने के लिए एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने प्रेमिका की हत्या की थी।
बंद मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शव की पहचान बिष्टुपुर के साउथ पार्क की रहने वाली वर्षा पटेल के रूप में की थी। वर्षा पटेल की हत्या साकची थाना में तैनात ASI धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की है। वर्षा पटेल के मर्डर की जांच के लिए टीम का गठन किया गया। जांच में पता चला कि साकची थाना में तैनात ASI धर्मेंद्र कुमार सिंह से इस महिला की आखिरी बार 12 नवंबर को बात हुई थी। उसी आधार पर पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिले के साहपुर से धर्मेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक वर्षा धर्मेंद्र के टेल्को स्थित क्वार्टर पर रेगुलर आना- जाना करती थी। आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी थी। घटना के तीन दिन पूर्व भी दो दिनों तक ASI धर्मेंद्र के क्वार्टर पर ही वर्षा रुकी थी। उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी कई बार बन चुका था। धर्मेंद्र के साथ वर्षा उसके घर पर आयी थी। बाइक से घर पर आने के बाद दोनों अंदर चले गये। उसके बाद देर रात वर्षा की ASI धर्मेंद्र ने गला दबा कर हत्या कर दी। घटना के दिन एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह, वर्षा पटेल के घर बिष्टूपुर गया हुआ था।
वहां से उसे लेकर अपने घर टेल्को क्वार्टर में गया था। यहां पर किसी बात को लेकर वर्षा पटेल से उसका झगड़ा शुरू हुआ। फिर धर्मेंद्र ने वर्षा के साथ मारपीट की। इस बीच वर्षा के सिर को दीवार पर मारा और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरा में भर दिया था। इसके बाद बोरे की सिलाई भी की थी। शव को तार कंपनी के तालाब में ले जाकर फेंक दिया, जबकि उसके सामानों को स्वर्णरेखा नदी में बहा दिया। साथ ही उसकी मोबाइल को बिष्टूपुर में ही एक झाड़ी में फेंक दिया था। पूछताछ में आरोपी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वर्षा पटेल उसे पैसे के लिए हमेशा ब्लैकमेल करती थी।