उप वनमंडल दोरनापाल के वन परीक्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आवर्ती चराई देवरपल्ली में किया गया पौधारोपण

उप वनमंडल दोरनापाल के वन परीक्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आवर्ती चराई देवरपल्ली में किया गया पौधारोपण
उप वनमंडल दोरनापाल के वन परीक्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आवर्ती चराई देवरपल्ली में किया गया पौधारोपण

सुकमा:- विश्व पर्यावरण दिवस पर आवर्ती चराई केंद्र देवरपल्ली में दोरनापाल वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया जिसमें जनप्रतिनिधि व वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित होकर पौधारोपण किया इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा बबीता मंडावी, श्रमकल्याण सदस्य सुशांतो राय, माड़वी सोनू वन विभाग के अधिकारी रेंजर लक्ष्मण नेगी. डिप्टी रेंजर धर्मेंद्र सिंह, सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी मिसमा सरियम मुत्ता, वन रक्षक सुखचंद नाग,गुलशन कुमार भास्कर, किच्चे हिंगा, पोडियम हडमा ,केसव पोडियम, कमला मरकाम, देवेन्द्र धुर्व,वन विभाग के सभी कर्मचारी ने पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया ।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा बबीता मंडावी, ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृक्षों के महत्वपूर्ण की जानकारी देते हुए पौधा लगाकर उनके सुरक्षा के उपाय की सुनिश्चित करने को कहा उन्होंने कहा कि हमारे जीवन की रक्षा के लिए पौधे जीवनदायिनी हैं जिनसे हमें ऑक्सीजन की उपलब्धि मिलती है जो हमें वृक्षों से प्राप्त होती है इसलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनका संरक्षण व संवर्धन करें।

डिप्टी रेंजर धर्मेंद्र सिंह,ने कहा कि मनुष्य सहित समूचे जीव जगत की रक्षा के लिए शुद्ध पर्यावरण एवं पेड़ पौधें की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है केवल पेड़ लगा देने से हमारे कर्तव्यों की ईतिश्री नहीं हो जाती हम सभी को पेड़ों की रक्षा का दायित्व भी उठाना होगा पेड़ पौधों की महत्त्व की जानकारी देते हुए सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनके सुरक्षा भी सुनिश्चित करने की अपील की दोरनापाल रंजन लक्ष्मण नेगी, ने उपस्थित लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण दिवस की रक्षा करने कहाँ और साथ में अधिक से अधिक पौधे लगाने को भी कहा वृक्षों के महत्व के संबंध में जानकारी दी उन्होंने जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग आदि के खतरो के संबंध में विस्तार से बताते हुए उनकी सुरक्षा के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी