संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत कुम्हरावंड में 31 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया...

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत कुम्हरावंड में 31 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया...
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत कुम्हरावंड में 31 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया...

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत कुम्हरावंड में 31 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया

जगदलपुर : विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत कुम्हरावंड में 31 लाख 28 हजार रुपए के सी सी सड़क, नाली निर्माण, पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया उनमें आर सी सी स्लैब पुलिया निर्माण कार्य 1.5 मीटर स्पान 1 नग ठोठापारा मार्ग पर लागत 3.46 लाख,सी सी सड़क निर्माण कार्य कोटवार मुण्डा से नदी चौक तक 205 मीटर लागत 5 लाख रुपए,सी सी सड़क निर्माण हडमा घर से टीपू घर तक  210 मीटर लागत 6.65 लाख,सी सी सड़क कोटवार मुण्डा से नदी चौक तक लागत 6.49 लाख रुपए,सी सी सड़क निर्माण कार्य ठोठापारा में 3.98 लाख,सी सी सड़क नदी चौक से घरमाऊर पहुंच मार्ग 180 मीटर लागत 5.70 लाख रुपए के कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर क्षेत्र का सतत विकास किया जा रहा है पूरे विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं हमारी सरकार शहरों एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्र का विकास बराबर कर रही है पूर्ववर्ती सरकार में जहां केवल शहरी क्षेत्र का ही विकास होता था पर आज हमारी सरकार में ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है कुम्हरावंड शहर से लगा हुआ क्षेत्र है इस क्षेत्र का विकास आवश्यक है अतः यहां छ: कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच  दशमी बेलसरिया ,उप सरपंच श्रीमती जया जोशी,जमुना राणा,लता ठाकुर,नीला नाग,शंकर पोयाम,धनीराम नाग,रघु कश्यप,लीलाधर नायडू ,कलावती निषाद,सोमो साहनी, राजेश निषाद, तुलाराम,चमरू राम, महेन्द्र पाण्डेय, अमरेश्वर पाण्डे, उमाकांत कवि,मोहन जोशी,  नीलिमा रवि,केशर चेरपा, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, विनोद कुकडे, सुहेल अकबर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।