Pandit Pradeep Mishra Sehore Wale In CG: बड़ी दुर्घटना टली... शिव महापुराण कथा सुनने उमड़ रही लाखों की भीड़... कार्यक्रम स्थल के पास खेतों में लगी आग... पुलिस टीम ने फैलने से रोका... 11 संदिग्ध महिलाएं भी पकड़ाई.....

Pandit Pradeep Mishra Sehore Wale In Kokadi Baloda Bazar Chhattisgarh बलौदाबाजार-भाटापारा। दिनांक 02.01.2023 से 08.01.2023 तक जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोकड़ी में पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। लाखों की संख्या में भक्त कथा सुनने पहुंच रहे हैं। कथा कार्यक्रम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी होती जा रही है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से शिव महापुराण कथा कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी दुर्घटना टली। 

Pandit Pradeep Mishra Sehore Wale In CG: बड़ी दुर्घटना टली... शिव महापुराण कथा सुनने उमड़ रही लाखों की भीड़... कार्यक्रम स्थल के पास खेतों में लगी आग... पुलिस टीम ने फैलने से रोका... 11 संदिग्ध महिलाएं भी पकड़ाई.....
Pandit Pradeep Mishra Sehore Wale In CG: बड़ी दुर्घटना टली... शिव महापुराण कथा सुनने उमड़ रही लाखों की भीड़... कार्यक्रम स्थल के पास खेतों में लगी आग... पुलिस टीम ने फैलने से रोका... 11 संदिग्ध महिलाएं भी पकड़ाई.....

Pandit Pradeep Mishra Sehore Wale In Kokadi Baloda Bazar Chhattisgarh

 

बलौदाबाजार-भाटापारा। दिनांक 02.01.2023 से 08.01.2023 तक जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोकड़ी में पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। लाखों की संख्या में भक्त कथा सुनने पहुंच रहे हैं। कथा कार्यक्रम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी होती जा रही है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से शिव महापुराण कथा कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी दुर्घटना टली। 

 

कार्यक्रम स्थल के पास रिश्दा चौक में स्थित खेतों में लगी आग को पुलिस टीम द्वारा बुझाया गया। अमृत कुजुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात की समझदारी एवं जांबाजी से आग को फैलने से रोका गया। कार्यक्रम में आग लगने की बात से संपूर्ण पंडाल में भगदड़ मच सकती थी। कार्यक्रम में राजस्थान से आई हुई महिला चोर गिरोह की 11 संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में, सचिंद्र चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में, सुभाष दास एसडीओपी बलौदाबाजार, यदूमणी सिदार थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के सांथ पुलिस बल सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार तैनात है।

 

इसके साथ ही रक्षित निरीक्षक विक्रम बघेल एवं सुबेदार अशोक गिरी द्वारा कार्यक्रम स्थल में जहां पर भी पुलिस बल की आवश्यकता पड़ती है, वहां तत्काल पुलिस बल भेजकर समुचित व्यवस्था संपादित की जा रही है। शिव महापुराण कथा कार्यक्रम अब अपने अंतिम चरणों में है, जिस कारण कार्यक्रम स्थल में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही पुलिस बल द्वारा कथा पंडाल में रात्रि के समय रुकने वाले हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु रात्रि में भी लगातार पुलिस पेट्रोलिंग किया जा रहा है।

 

कथा कार्यक्रम के पांचवे दिन कल दिनांक 06.01.2023 को पुलिस टीम द्वारा कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी अनहोनी दुर्घटना को टाला गया। कार्यक्रम के दौरान सायं के समय रिश्दा चौक स्थित पार्किंग के पास खेतों में अचानक किसी कारणों से आग लग गई थी। खेतों में उस समय पैरा आदि बहुत संख्या में था, जिस कारण आग फैलने का डर बना हुआ था। यदि आग और फैलती तो पार्किंग स्थल में रखे हुए वाहनों को अपनी चपेट में ले लेती, जिससे आग बहुत भयावह रूप ले सकता था। साथ ही आग के पंडाल तक फैलने का भी खतरा बना हुआ था। सबसे विशेष बात यह थी कि यह समय कथा कार्यक्रम के समाप्त होने का था, यदि आग लगने की सूचना पंडाल तक पहुंचती तो लोगों में भगदड़ मच जाता, जिससे यह स्थिति और भी विकराल हो सकती थी। दर्शकों की भारी भीड़ आसपास बनी हुई थी, जिस कारण फायर ब्रिगेड वाहन का भी तत्काल आग लगने वाले स्थल में पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा था। इस दौरान पास ही यातायात व्यवस्था में तैनात अमृत कुजुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा समझदारी एवं बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए तत्काल अपने आसपास उपस्थित पुलिस स्टाफ को साथ लेकर स्वयं आग बुझाने के काम में लग गए। पुलिस टीम द्वारा बहुत ही बहादुरी एवं जांबाजी पूर्वक अपने पास रखे सीमित संसाधनों डंडे, लकड़ी आदि से आग बुझाने का काम बहुत ही कुशलता पूर्वक किया गया तथा कुछ क्षणों पश्चात ही आग को बुझा लिया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से एक बड़ी दुर्घटना को टाला गया।

 

साथ ही साइबर सेल की विशेष टीम एवं सीसीटीवी कंट्रोल में तैनात पुलिस बल द्वारा भी कथा स्थल में अपराधिक तत्वों एवं चोर गिरोह पर सतत् निगाह रखी जा रही है। इसका एक सुखद परिणाम यह निकला कि कल दिनांक 06.01.2023 को राजस्थान से आए हुए महिला चोर गिरोह की संदिग्ध 11 महिलाओं को पकड़ा गया। यह महिलाएं बहुत ही शातिर होती है। पलक झपकते ही महिलाओं के गहने जेवरात चोरी कर अपने साथियों से उसे अदला-बदली कर देती है, जिससे प्रार्थी महिलाओं को अपने साथ घटित चोरी की घटना का पता ही नहीं चल पाता। यह एक और बहुत बड़ी सफलता है, क्योंकि कथा कार्यक्रम अपने अंतिम चरणों में है तथा इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ अब लाखों की संख्या तक पहुंच चुकी है। यदि इन महिलाओं को पकड़ा नहीं जाता, तो महंगे गहने, जेवरात, पर्स आदि चोरी की बहुत सी घटनाएं घटित हो सकती थी।