OMG: पहली Date पर GF के लिए मां की अस्थियां लेकर पहुंचा शख्स.... लड़की ने दिया ऐसा रिएक्शन.... और फिर हुआ ये.... अजीबो गरीब मामला जान हो जाएंगे हैरान......

OMG: पहली Date पर GF के लिए मां की अस्थियां लेकर पहुंचा शख्स.... लड़की ने दिया ऐसा रिएक्शन.... और फिर हुआ ये.... अजीबो गरीब मामला जान हो जाएंगे हैरान......


डेस्क। यूनाइटेड किंगडम में एक लड़के ने पहली डेट पर गर्लफ्रेंड के सामने अपनी मां की अस्थियां ले जाकर रख दीं। इसे देखकर गर्लफ्रेंड डर गई। गर्लफ्रेंड ने बताया कि उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह बॉयफ्रेंड के इस गिफ्ट पर क्या रिएक्शन दे? लड़की ने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि बॉयफ्रेंड उसके लिए गिफ्ट में अपनी मां अस्थियां लेकर आएगा। उस घटना को सोचकर वह आज भी शॉक हो जाती है।

 

 

लड़की ने बताया कि कुछ दिन पहले शख्स से उसकी मुलाकात डेटिंग ऐप टिंडर पर हुई थी। फिर कुछ दिनों तक बात करने के बाद दोनों को एक-दूसरे को प्यार हो गया और उन्होंने मिलने का फैसला किया। गर्लफ्रेंड ने बताया कि जब उसका बॉयफ्रेंड मिलने आया तो बैठने के तुरंत बाद उसने टेबल पर मां की अस्थियां रख दीं। ये देख कर उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह खुशी जाहिर करे, रोए या वहां से उठकर चली जाए। 

 

 

लड़की ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने जाते-जाते उसे मैसेज किया कि उसकी मां को वह बहुत पसंद आई, वह जल्द ही उससे फिर से मिलना चाहेंगी। इसके बाद महिला ने अपने बॉयफ्रेंड से कहा कि उसे उसकी मां के साथ कनेक्शन महसूस नहीं हुआ। वह आगे से कभी भी उससे नहीं मिलेगी क्योंकि ये बड़ा ही अजीब अनुभव था।