बिग CG न्यूज: शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर.... अब रात 11 बजे तक खुलेंगे शराब दुकान और होटल-बार…. आदेश हुआ जारी.....

बिग CG न्यूज: शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर.... अब रात 11 बजे तक खुलेंगे शराब दुकान और होटल-बार…. आदेश हुआ जारी.....

धमतरी 26 जुलाई 2021। धमतरी कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आदेश जारी किया है। जिले में अब रात 11 बजे तक शराब दुकान और होटल-बार खुलेंगी। 

 

 

जिले में संचालित सभी विदेशी मदिरा एफ.एल. 3 होटल बार और एफ.एल. 4(क) व्यवसायिक क्लब अब दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक खुली रखने के आदेश कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने जारी किए हैं। 

 

 

ज्ञात हो कि पूर्व में एक जून को जारी आदेश अनुसार विदेशी मदिरा एफ.एल. 3 होटल बार और एफ.एल. 4(क) व्यवसायिक क्लब सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खोले जा रहे थे। 

 

 

अब कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत् इनके खोलने के समय में आंशिक संशोधन किया गया है।