बिग CG न्यूज: विधानसभा में हसदेव को लेकर एक अशासकीय संकल्प सर्वसम्मति से पारित... केंद्र सरकार से हसदेव क्षेत्र में आवंटित सभी कोयला खदानों को रद्द करने का किया गया अनुरोध... CM भूपेश और मंत्री सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात.....

non-government resolution regarding Hasdeo passed in Chhattisgarh assembly, request to central government to cancel all allocated coal mines in Hasdeo area रायपुर। आज विधानसभा में हसदेव अरण्य क्षेत्र में पर्यावरण रक्षा के लिए अशासकीय संकल्प लाया गया। हसदेव को लेकर एक अशासकीय संकल्प सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस‌ संकल्प में केंद्र सरकार से हसदेव क्षेत्र में आवंटित सभी कोयला खदानों को रद्द करने का अनुरोध किया गया है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व अन्य दल के विधायकों को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने के लिए धन्यवाद दिया। 

बिग CG न्यूज: विधानसभा में हसदेव को लेकर एक अशासकीय संकल्प सर्वसम्मति से पारित... केंद्र सरकार से हसदेव क्षेत्र में आवंटित सभी कोयला खदानों को रद्द करने का किया गया अनुरोध... CM भूपेश और मंत्री सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात.....
बिग CG न्यूज: विधानसभा में हसदेव को लेकर एक अशासकीय संकल्प सर्वसम्मति से पारित... केंद्र सरकार से हसदेव क्षेत्र में आवंटित सभी कोयला खदानों को रद्द करने का किया गया अनुरोध... CM भूपेश और मंत्री सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात.....

non-government resolution regarding Hasdeo passed in Chhattisgarh assembly, request to central government to cancel all allocated coal mines in Hasdeo area

 

रायपुर। आज विधानसभा में हसदेव अरण्य क्षेत्र में पर्यावरण रक्षा के लिए अशासकीय संकल्प लाया गया। हसदेव को लेकर एक अशासकीय संकल्प सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस‌ संकल्प में केंद्र सरकार से हसदेव क्षेत्र में आवंटित सभी कोयला खदानों को रद्द करने का अनुरोध किया गया है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व अन्य दल के विधायकों को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने के लिए धन्यवाद दिया। 

 

मंत्री टीएस सिंहदेव ने अशासकीय संकल्प लाने पर धरमजीत सिंह को बधाई दिए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज हसदेव को लेकर एक अशासकीय संकल्प सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस‌ संकल्प में केंद्र सरकार से हसदेव क्षेत्र में आवंटित सभी कोयला खदानों को रद्द करने का अनुरोध किया गया है। आज विधानसभा में एक शासकीय संकल्प पारित करके केंद्र सरकार से वनों से जुड़ी एक अधिसूचना को वापस लेने की अनुशंसा की गई है।

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की केंद्र की इस अधिसूचना में वन क्षेत्रों में गैर वन गतिविधियों की अनुमति की प्रक्रिया में ग्राम सभा को दरकिनार कर दिया गया है। इससे वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी व अन्य लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे। आशा है केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की आवाज़ सुनेगी। मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा की आज विधानसभा में हसदेवअरण्य क्षेत्र में पर्यावरण रक्षा के लिए अशासकीय संकल्प लाने पर धरमजीत सिंह को बधाई। 

 

मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा की इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व अन्य दल के प्रमुख साथियों-विधायकों को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने के लिए बधाई व धन्यवाद। अब यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि छत्तीसगढ़वासियों की मंशा के अनुरूप विधानसभा में पारित सर्वसम्मत अशासकीय संकल्प के अनुसार हसदेव अरण्य क्षेत्र के नई कोल माइनिंग लीज़ को निरस्त करें।