525 मौतें: काबू में नहीं आ रहा कोरोना.... लगातार चौथे दिन तीन लाख से ज्यादा नए मामले.... भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख केस मिले.... 500 से ज्यादा लोगों की मौत.....

525 मौतें: काबू में नहीं आ रहा कोरोना.... लगातार चौथे दिन तीन लाख से ज्यादा नए मामले.... भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख केस मिले.... 500 से ज्यादा लोगों की मौत.....

...

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख नए केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 525 लोगों की मौत हुई. भारत में पिछले 24 घंटे में 2,59,168 लोग ठीक हुए. अब तक 3,65,60,650 लोग ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट बढ़कर 93.18% हो गया है. हालांकि, एक्टिव केस बढ़कर 21,87,205 पर पहुंच गए हैं. देश में एक्टिव केस कुल केस के 5.57% हैं. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 17.78% है. वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.87% है. 

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 161.81 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। इसमें शनिवार को दी गयी 61 लाख से अधिक खुराक शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि अब तक 92,69,16,256 लोगों को कोविड-रोधी टीके की पहली खुराक दी गयी है, जबकि 68,32,71,219 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडे के अनुसार, शनिवार को शाम सात बजे तक टीके की 61,62,171 खुराकें दी गईं।

महाराष्ट्र में 46 हजार से ज्यादा केस

महाराष्ट्र में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,393 नए मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,795 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है. राज्य में कोरोना के नए केस आने के बाद अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2,79,930 हो गई है. पूरे राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी 416 मरीज सामने आए हैं. राज्य में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित कुल 2759 मरीज सामने आ चुके हैं.

दिल्ली की क्या है स्थिति?

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11486 नए मामले सामने आए, जबकि 45 मरीजों ने जान गंवाई है. बता दें कि 5 जून के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. 5 जून को 48 मरीजों की मौत हुई थी. फिलहाल राजधानी में संक्रमण दर 16.36% और एक्टिव केस 58593 हैं. वहीं, शुक्रवार के मुकाबले दिल्ली में 22 जनवरी को अधिक केस दर्ज किए गए. शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 10,756 नए केस आए, जबकि 38 मरीजों की मौत हुई थी.

1. राजस्थान: संक्रमितों की संख्या घटी
यहां शनिवार को 14829 नए केस सामने आए, जबकि 10366 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत हुई। शुक्रवार को 16,878 संक्रमित मिले थे, जबकि 10,175 लोग ठीक हुए थे और 15 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.15 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,076 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 89,233 हैं। पॉजिटिविटी रेट 22.07 है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 22.27% था।

2. दिल्ली: तीसरी लहर में सबसे ज्यादा मौत
दिल्ली में शनिवार को डेली केस में बढ़ोतरी देखी गई। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 11486 नए केस दर्ज किए गए और 45 लोगों की मौत हुई। मौत का यह आंकड़ा एक दिन में तीसरी लहर में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 जून को एक दिन में 60 लोगों की जान गई थी। इससे पहले शुक्रवार को 10,756 नए संक्रमित मिले थे और 38 मौतें दर्ज की गईं थी। पॉजिटिविटी रेट 17.8% रही। राजधानी में एक्टिव केस घटकर 58593 हैं। इससे पहले शुक्रवार को 61,954 एक्टिव केस थे।

3. उत्तर प्रदेश: संक्रमण की रफ्तार स्थिर
यहां बीते 24 घंटे में 16,549 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 15757 लोग ठीक हुए और 16 मौत दर्ज की गईं। यहां शुक्रवार को 16,142 लोग संक्रमित पाए गए थे। राज्य में शुक्रवार को 18,429 लोग संक्रमित पाए गए थे और 12 मौत दर्ज की गई थीं। अब तक राज्य में 19.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,038 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 96642 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. मध्य प्रदेश: नए केस बढ़े
यहां 24 घंटे में 11274 नए केस सामने आए और 4966 लोग ठीक हुए। इस दौरान 5 मरीजों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार 9,603 नए केस सामने आए थे और 4,255 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 4 मरीजों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 8.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,562 लोगों की मौत हो गई। 61388 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 12.04% से बढ़कर 13.47% हो गया है।

5. पश्चिम बंगाल: एक दिन में 37 मौतें
पश्चिम बंगाल में शनिवार को 9191 नए केस मिले हैं। इस दौरान 20313 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 37 लोगों की मौत हुई है। यहां शुक्रवार को 9,154 नए केस मिले थे। इस दौरान 19,112 मरीज ठीक हुए थे, जबकि 35 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक कुल 19.58 लाख केस मिले हैं, जबकि 18.14 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,302 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 123657 हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 12.58% से घटकर 11.13% हो गया है।

6. हरियाणा: संक्रमण दर स्थिर
राज्य में बीते 24 घंटों को 8753 लोग संक्रमित पाए गए। 12826 लोग ठीक हुए और 11 लोगों की मौत हुई है। यहां शुक्रवार को 9,655 लोग संक्रमित पाए गए थे। 9247 लोग ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 90.13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,165 लोगों की मौत हो गई। कुल 57932 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 21.55% है।

7. पंजाब: बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
पंजाब में बीते दिन 7,625 संक्रमित मिले हैं और 35 ने दम तोड़ दिया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को यहां 7,696 संक्रमित मिले थे और 31 की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 7.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16948 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस 48564 है। पंजाब में पॉजिटिविटी रेट 16.65% है।

8. छत्तीसगढ़: पॉजिटिविटी रेट 10.67% से बढ़कर 11.76% हुआ
बीते दिन यहां 5661 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 5225 मरीज ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई। यहां शुक्रवार को 5,029 लोग संक्रमित पाए गए थे। 6,001 मरीज ठीक हुए थे और 8 मरीजों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 10.91 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13716 लोगों की मौत हो गई। कुल 31181 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 10.67% से बढ़कर 11.76% हो गया है।

9. बिहार: नए केस की रफ्तार स्थिर
यहां शनिवार को 3003 लोग संक्रमित पाए गए। 6190 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को 3009 लोग संक्रमित पाए गए थे। 6,986 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 8.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,183 लोगों की मौत हो गई। कुल 19578 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

10. झारखंड: डेली केस की संख्या घटी
यहां 24 घंटे में 1755 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 3888 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को 2,015 लोग संक्रमित पाए गए थे। 3,814 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 4.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5253 लोगों की मौत हो गई। कुल 21628 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।