डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में चले जमकर चाकू और गन्ने तीन की मौत कई घायल 11 लोग गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर




डीजे और विवाद का पुराना नाता रहा हैं ऐसा कई बार देखने को मिलता हैं जहां खास कर यूवा डीजे के धूम पर नाचते नाचते लड़ जाते हैं और कई बार यह लड़ाई इतना हिंस्सक रूप ले लेता हैं जहां जानें भी चली जाती हैं ऐसा ही दुर्ग में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें यादव पक्ष के तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में राजेश यादव, वाशु यादव और करण यादव शामिल हैं। इस झगड़े में दूसरे पक्ष का एक सदस्य, आकाश पटेल, गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर :
गन्ने और चाकू का इस्तेमाल कर दोनों पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद ने ग्राम नंदिनी खुँदनी के शीतला पारा में भय का माहौल है। इस झगड़े में यादव पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई और दूसरे पक्ष का आकाश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया।
11 लोग गिरफ्तार:
घटना की गंभीरता को देखते हुए नंदिनी अहिवारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय और तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस की ओर से सख्त निगरानी रखी जा रही है ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की बताई जा रही हैं !