ठण्ड का कोहराम बिलासपुर कलेक्टर ने किया आदेश जारी इतने दिनों तक रहेगी बच्चों की छुट्टी कितने क्लास तक के बच्चो को मिली शर्द हवाओ से राहत जाने पढ़े पूरी खबर




बिलासपुर शहर में कोहरा और ठंड दोनों का कहर ऐसे रहा कि लोग परेशान हो गए। पर ज्यादा परेशानी ठंड की वजह से हुई। अधिकतम तापमान 24 घंटे में 10 डिग्री की रिकॉर्ड गिरावट के कारण बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन बन गया। पहली बार ऐसी ठंड महसूस हुई। पूरे दिन ठंड से लोग कांपते रहे।शाम को कलेक्टर के निर्देश पर नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों की तीन दिन की छुट्टी घोषित होने पर पैरेंट्स ने राहत महसूस की। 8 जनवरी को संडे होने के कारण अब बच्चे सीधे 9 जनवरी को स्कूल जाएंगे। लगातार दूसरे दिन शहर का
मौसम ठंडा मंगलवार को ही लोग ठंड की वजह से परेशान हो गए थे लेकिन बुधवार को तो सर्दी ने लोगों की जैसे हालत ही खराब कर दी। सुबह सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। स्कूल जाते वे ठिठुर गए। बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हुए पैरेंट्स भी ठंड से कांप उठे। लोग ठंड से राहत पाने के लिए सूरज के निकलने का इंतजार कर रहे थे,लेकिन बादलों छिपा सूरज नजर ही नहीं आया। पूरे दिन आसमान पर
बादल छाए रहे। शाम को जरूर कुछ समय के लिए सूरज नजर आया लेकिन ठंड का असर पूरे दिन रहा। दोपहर में जगह-जगह अलाव जलते रहे। कड़ाके की ठंड से बचने लोग स्वेटर,जैकेट से लदे रहे पर ऐसे लोग भी आग तापते नजर आए।