CG डॉक्टर अपहरण कांड में 5 गिरफ्तार: अस्पताल संचालक ने कोरोना में 7 करोड़ की कमाई में हिस्सा नहीं दिया.... अस्पताल संचालक 4 दिन पहले हुए थे अगवा.... साथ काम करने वाले 2 डॉक्टर और कर्मचारी UP से अरेस्ट.....

CG डॉक्टर अपहरण कांड में 5 गिरफ्तार: अस्पताल संचालक ने कोरोना में 7 करोड़ की कमाई में हिस्सा नहीं दिया.... अस्पताल संचालक 4 दिन पहले हुए थे अगवा.... साथ काम करने वाले 2 डॉक्टर और कर्मचारी UP से अरेस्ट.....

बिलासपुर। स्काई अस्पताल के डायरेक्टर प्रदीप कुमार अग्रवाल का अपहरण करने वाले सभी पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश में लगातार छापामार कार्रवाई कर बिलासपुर पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। स्काई हॉस्पिटल सरकंडा बिलासपुर के डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल पिता प्रमोद अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी सूर्या विहार रोड बिलासपुर का दिनांक 19 सितंबर 21 की शाम करीब 4-5 बजे अपने फोर्ड फिगो कार क्रमांक सीजी 10 AJ 1606 में बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट हॉस्पिटल स्टाफ राकेश गर्ग द्वारा सरकंडा थाना में दर्ज़ कराई गई थी।

 


रात्रि करीब 7:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल के कार में आकर उनके चेक बुक को अस्पताल के स्टाफ से मांग के ले गया तथा प्रदीप अग्रवाल वापस नहीं आए और उनका मोबाइल भी बंद हो गया। सूचना पर थाना सरकंडा में गुम इंसान क्रमांक 175/ 21 कायम कर जांच पर लिया गया। थाना सरकंडा एवं साइबर सेल की अधिकारियों की अलग अलग टीम तैयार कर पता तलाश में लगाया गया। पता तलाश के दौरान टीम द्वारा अस्पताल के आसपास लगे  सीसीटीवी कैमरो का बारीकी से अवलोकन किया गया।

 


अस्पताल के 30 अधिकारी कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ किया गया तथा गुम इंसान के व्यवसाय से संबंधित पूर्व लेनदेन संबंधी विवाद की जानकारी हासिल की गई,जिसमें पूर्व में अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर शैलेंद्र मसीह,डॉक्टर मोहम्मद आरिफ एवं टेक्नीशियन फिरोज खान के द्वारा प्रदीप अग्रवाल के साथ पैसे की लेनदेन की बात पर विवाद होने की जानकारी प्राप्त हुई.

 

 


मोहम्मद आरिफ एवं फिरोज खान को मूलतः मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले  होने की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा तत्काल एक टीम संभावित स्थल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश रवाना किया गया जो मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर सभी पांच आरोपी शैलेंद्र मशीह , मोहम्मद आरिफ, फिरोज, रिजवान ,एवं एक अन्य ड्राइवर आरिफ को मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर ली गई है। जिन्हें ट्रांजिट रिमांड लेकर विधिवत बिलासपुर लाया जाना है। 

 

 


500 सीसीटीवी कैमरे को बिलासपुर पुलिस ने अवलोकन किया। कड़ी से कड़ी जोड़ी गई। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के रास्तो के सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया। सरकंडा पुलिस व साइबर सेल द्वारा लगातार तीन दिन 247 घंटे निरंतर निगाह रखा गया। बिलासपुर पुलिस के ऑपरेशन साइबर क्लीन अभियान की अगली सफलता है। दो कार जप्त किया गया है। एफिडेविट और स्टांप भी जप्त किया गया है। 

 


बिलासपुर के राजकिशोर नगर में भवन किराए पर ले कर प्रदीप अग्रवाल अस्पताल का संचालन करते हैं। कोरोना के समय दिल्ली स्थित एक एजेंसी के माध्यम से मुरादाबाद निवासी डॉक्टर शैलेन्द्र मसीह डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को रखा था। कोरोना के समय हास्पिटल में मरीजो द्वारा हॉस्पिटल में बिल के रूप में लम्बे-चौड़े रकम को देख कर डॉक्टरों ने तनख्वाह के अलावा बिल में से कमीशन की मांग की। बोले उनकी मेहनत से ही हास्पिटल को इतनी कमाई हुई हैं। उन्हें भी कमाई में हिस्सा मिलना चाहिए। अस्पताल संचालक ने देने से मना कर दिया उसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।