कृष्ण कुंज मल्हार में सभापति जनपद सदस्य सरपंच और वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में विशिष्ट प्रजाति के गंगा बेर रोपे गए जाने क्या है इसकी विशेषता पढ़े पूरी खबर




छत्तीसगढ़ राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वकांक्षी योजना कृष्ण कुंज मल्हार में आज सम्माननीय जनप्रतिनिधियों जनपद सभापति दामोदर कांत जनपद सदस्य गोपी पटेल सरपंच खुड़ूभाठा कृष्णा यादव शिक्षक अनिल पाल के द्वारा विशिष्ट प्रजाति के गंगा बेर का रोपण किया गया जिस कार्यक्रम को वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के मार्गदर्शन में वनरक्षक मोहनलाल रात्रे व परिक्षेत्र सहायक अधिकारी उमाशंकर के द्वारा संपन्न कराया गया
चलिए आपको बताते हैं गंगा बेर है क्या इसकी विशेषताएं क्या है
(जूजूबे - Jujube) पोषक तत्वों का संग्रह है। यह एक बहुत ही शक्तिशाली भोजन है जो लाखों लोगों के लिए स्वास्थ्य का खजाना है। बेर का वैज्ञानिक नाम ज़िज़िफस जुजुबा (Ziziphus jujuba) है। बेर के कच्चे फल हरे रंग के होते हैं जबकि पकने पर थोड़ा लाल या लाल-हरे रंग के हो जाते हैं। बेर दक्षिणी और मध्य चीन सहित दक्षिणी एशिया में बहुत अधिक उगाया जाता है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इसका 10,000 से अधिक वर्षों का इतिहास है और इसकी 400 से अधिक विभिन्न किस्में पाई जाती है।
बेर में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है और यह ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। पोषक तत्वों के साथ साथ यह एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भी भरपूर होता है।