मस्तूरी जनपद पंचायत में समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत मस्तूरी के तत्वाधान में आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रखा गया विशेष कार्यक्रम क्षेत्र के वृद्धजनों का श्रीफल भेट कर किया गया सम्मान

बिलासपुर//मस्तूरी जनपद पंचायत में समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत मस्तूरी के तत्वाधान में आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह अध्यक्ष सावित्री रामनारायण राठौर व सभापति दामोदर कांत के द्वारा क्षेत्र के वृद्धजनों का श्रीफल भेट कर उनका सम्मान किया गया सभापति कांत ने कहा कि

वैसे तो वरिष्ठजनों का सम्मान हर दिन, हर पल हमारे मन में होना चाहिए, लेकिन उनके प्रति मन में छुपे इस सम्मान को व्यक्‍त करने के लिए एवं बुजुर्गों के प्रति चिंतन की आवश्यकता के लिए औपचारिक तौर पर भी एक दिन निश्चित किया गया है। अत: प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर का दिन अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस या अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
आपको बताते चले कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने की शुरुआत सन् 1990 में की गई थी। विश्व में बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार और अन्याय को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 14 दिसंबर 1990 को यह निर्णय लिया गया। तब यह तय किया गया कि हर साल 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा, और 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस या अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया।