संतान की चाहत में एक पति ने अपनी ही पत्नी को कर दिया तांत्रिक के हवाले मौका पाकर तांत्रिक कई दिनों तक महिला के साथ करता रहा दुष्कर्म पढ़े पूरी खबर




संतान की चाहत में एक पति ने अपनी ही पत्नी को एक तांत्रिक के हवाले कर दिया। इसके बाद मौका पाकर तांत्रिक कई दिनों तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। अब महिला की शिकायत पर आरोपी पति और तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। यहां पर थाना दिल्ली गेट इलाके के पूर्व फैयाज अली क्षेत्र का यह मामला है। यहां पर ताहिर नामक शख्स ने करीब दो साल पहले निकाह किया था, दो साल में संतान नहीं हुई।
इसके बाद दोनों की बीच आपस में झगड़ा होने लगा और गृह क्लेश होने लगा। इसकी जानकारी ताहिर ने अपने तांत्रिक दोस्त इस्माइल को बताया। इस्माइल ने तांत्रिक क्रिया के जरिये संतान प्राप्ति का सपना दिखाया। जिसके बाद उसने ताहिर और उसकी पत्नी को अपने झांसे में ले लिया।
ताहिर ने किसी तरह से अपनी पत्नी को इस्माइल के पास जाने के लिए राजी कर लिया। जिसके बाद तांत्रिक इस्माइल ताहिर के घऱ पर ही संतान प्राप्ति के लिए अपनी तंत्र क्रिया और यौन उत्पीड़न करने लगा।
महिला ने आरोप लगाया है कि तांत्रिक ने तंत्र मंत्र का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करना शुरु कर दिया। दुष्कर्म के वक्त पति से भी बचाने की गुहार लगाई लेकिन पति बेशर्मी से देखता रहा, लेकिन उसे नहीं बचाया।
महिला ने कहा कि तांत्रिक की इन हरकतों को लेकर पति की सहमति थी, जिसके बाद पत्नी ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जब जांच शुरु की तो पूरी हकीकत खुलकर सामने आ गई और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया