संकुल कुकुर्दीकला में लगा पी टी डी मेला, बच्चों ने दिखाया अपना हुनर पढ़े पूरी खबर

संकुल कुकुर्दीकला में लगा पी टी डी मेला, बच्चों ने दिखाया अपना हुनर पढ़े पूरी खबर

मस्तूरी,पी टी डी पढ़ाई तुंहर दुआर योजना  अंतर्गत विकास खंड मस्तूरी के संकुल कुकुर्दीकला में माध्यमिक स्तर के बच्चों का एक संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में पठन कौशल,लेखन कौशल, गणित कौशल, विज्ञान कौशल, प्रोजेक्ट एवं सर्वे कार्य, चित्रकला आदि विभिन्न क्षेत्रों संकुल के सभी मिडिल स्कूल के बच्चों के बीच प्रतियोगिता कराया गया। ये बच्चे अपने-अपने शाला स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त कर संकुल के प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे।
कार्यक्रम संकुल प्रभारी (प्राचार्य) कु अनिशा पैकरा , संकुल समन्वयक रोहित कुमार प्रजापति , निर्मल भारद्वाज प्रधान पाठक , के उपस्थिति एवं निर्णायकत्व में सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता के सबसे उत्कृष्ट 1-1बच्चों को  विभिन्न विधावार विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया जिनमे प्रमुख रूप से
1:- पठन कौशल में -कु पावनी खण्डेल गोपालपुर
2:- लेखन कौशल में - कु कुसुमलता पटेल कुकुर्दीकला
3:- गणित कौशल में - कु शिवकुमार जगत कुकुर्दीकला
4:-  प्रोजेक्ट एवं सर्वे कार्य मे -कु लक्ष्मी पैकरा गोपालपुर
5:- विज्ञान कौशल में - कु गीता पटेल गोपालपुर
6:- चित्रकला मे - कु गीतांजलि पैकरा कुकुर्दीकला 
को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के समापन में संकुल प्रभारी कु अनिशा पैकरा के द्वारा सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी कार्य को लगन से करने हेतु प्रेरित किया वहीं संकुल समन्वयक रोहित कुमार प्रजापति ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने की बात कही