धमतरी के 2 बेटियां और एक सपूत पहलवान अब यूपी में दिखाएंगे अपना दम..

धमतरी के 2 बेटियां और एक सपूत पहलवान अब यूपी में दिखाएंगे अपना दम..

छत्तीसगढ़ धमतरी...जिले के 2 बेटियां और एक सपूत का चयन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है अब यह पहलवान राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। जिले के चोमेश्वरी, दिव्या भारती और भूतेश्वर साहू 16 सितम्बर से 19 सितंबर तक गौरीगंज अमेठी उत्तरप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि चोमेश्वरी फ्री स्टाइल 72 किलोग्राम में अपना प्रदर्शन करेगी,तो वही दिव्या भारती फ्री स्टाइल 68 किलोग्राम में प्रदर्शन करेगी। वही भूतेश्वर साहू 50 किलोग्राम में अपना दम दिखाएंगे।वही धमतरी जिला कुश्ती खिलाड़ी कल्याण संघ के सहयोग से इन खिलाड़ियों को यूपी भेजा गया है। यूपी रवाना होने से पहले कुश्ती संघ ने इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।