खुशी का महौल - द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बेलरगांव में भाजपाइयों ने अतिशबाजी कर मनाई खुशियां...




नगरी ...भाजपा मडंल बेलरगांव के भाजपाइयों के द्वारा आज बेलरगांव के बस स्टैंड में द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए अतिशबाजी कर एवं मिठाई वितरित कर एक दुसरे को बधाई देकर नारा लगाते हुए जश्न मनाया गया।इस अवसर पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि भारत देश के सर्वाच्च संवैधानिक पद पर आदिवासी महिला श्री मति द्रोपदी मुर्मू का चुना जाना देश के लिए गर्व कि बात है ।गरीब परिवार में जन्म लेने वाली उड़ीसा की आदिवासी महिला अपनी काबिलियत के बल पर पार्षद से अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ करते हुए विधायक, मंत्री ओर राज्यपाल जैसे पदो पर आसीन होती है तथा उसके बाद उनकी योग्यता को देखते हुए नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना जाता है।मौके पर बेलरगांव मडंल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे, नगरी जनपद के सासंद प्रतिनिधि एवं मडंल उपाध्यक्ष मोहन पुजारी, पूर्व मडंल अध्यक्ष शेखर आड़ील,अमरसिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री सत्यवती नेताम,जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा,अनुसूचित जनजाति मौर्चा अध्यक्ष उमेंद्र मरकाम, युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन,जिला किसान मौर्चा कार्यसमिति सदस्य उमेश साहू,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक साहू,युवा मोर्चा महामंत्री लिलेश प्रजापति, करण सेन, सौरभ चौहान, विजय देवागंन,लोमेशवर साहू,बलीराम प्रजापति, लखन साहू,प्रेमू साहू,कैशांत गुप्ता, कलेशवर साहू,प्रहलाद पटेल,बंशी साहू,शेखर देवागंन,सुखदेव साहू ,शंभूलाल साहू,हेमलाल साहू,सहित भाजपा के कार्यक्रर्तागण उपस्थित थे।