CG ब्रेकिंग: नक्सलियों ने की विक्षिप्त युवक की हत्या.... नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का शक में धारदार हथियार से मार डाला.... देर रात घर पहुंचे.... फिर घर से निकाल कर पूर्व ग्राम सेवक को उतार दिया मौत के घाट......




...
बीजापुर 2 जनवरी 2022। मानसिक रूप से विक्षिप्त ग्रामीण की माओवादियों ने हत्या कर दी। मुखबिरी का आरोप लगाकर धारधार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। घर से निकालकर जनमिलिशिया के 4-5 सदस्यों ने हेमंत बंडी की निर्मम हत्या कर दी। बासागुड़ा थानाक्षेत्र के तिम्मापुर गांव का मामला है।
नक्सलियों ने एक पूर्व ग्राम सेवक की हत्या की है। पूर्व ग्राम सेवक मानसिक रोगी था। उस पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने उसे मौत की सजा दे दी है। बताया जा रहा है कि, देर रात 4 से 5 की संख्या में पहुंचे माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया है।
घटना की जानकारी परिजन ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बासागुड़ा थाना के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। परिजन ने बताया कि हेमंत मानसिक रूप से पहले ठीक था। कुछ दिन पहले से यह मानसिक रोग का शिकार हुआ था। इसके पहले भी नक्सली मुखबिरी के शक में कई लोगों की जान ले चुके हैं।
जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके तिम्मापुर गांव में शनिवार की रात करीब 8 बजे के बीच 4 से 5 नक्सलियों के जनमिलिशिया सदस्य पहुंचे थे। जिन्होंने पूर्व ग्राम सेवक हेमंत बंडी को घर से निकाला और धारदार हथियार से सिर और सीने में हमला कर हत्या कर दी। जिसके बाद सभी नक्सली जंगल की तरफ चले गए।