हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में नवरात्रि पूजा संपन्न




भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा में आज दिनांक 4 अक्टूबर 2022 सोमवार को आश्रम में चल रहे शारदीय नवरात्रि पर्व के उपलक्ष मे महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन के सानिध्य मे महा नवरात्रि अनुष्ठान संपन्न हुआ। नित्य प्रति प्रातः मंडल पूजन अभिषेक एवं हवन पूजन किया गया। दिनांक 3 अक्टूबर 2022 को दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष मे प्रातः मण्डल पूजन अभिषेक व मां दुर्गा की विशेष आहुतियों से दूर्गा हवन यज्ञ पूजन पं सत्यनारायण शर्मा, पं मनमोहन शर्मा दो ब्राह्मणो द्वारा वैदिक मन्त्रोंचार के साथ सम्पन्न हुआ। दिनांक 4 अक्टूबर 2022 को महानवमी पर्व पर नवचण्डी महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई एवम मां दुर्गा की महाआरती के साथ नवरात्रि अनुष्ठान को संपन्न किया गया। इसके पश्चात कन्या भोजन व ब्राह्मण भोज किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी ने बताया कि नवरात्रि पर मां दुर्गा नौ दिनों के लिए पृथ्वी पर आती हैं और भक्तों के द्वारा की गई पूजा से प्रसन्न होकर उन्हे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इसके अलावा नवरात्रि पर घर पर मां दुर्गा की पूजा करने से घर से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।स्वामी जी के साथ आश्रम के संत मायाराम, सन्त राजाराम, संत गोविंद राम, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, सिद्धार्थ, कुणाल, मिहिर, सचिव हेमंत वच्छनी एवं अन्य भक्त उपस्थित रहे।