राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ.... चेहरे पर खिलेगी मुस्कान.... दिन रहेगा शानदार.... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन......




नयाभारत 25 अगस्त 2021। आज दिन बुधवार है। देखें आज का राशिफल...
आज का राशिफल
रायपुर 25 अगस्त 2021. बुधवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन कजरी तीज और बहुला चतुर्थी का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग का असर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों के लिए ये शुभ फल प्रदान करेगा तो कुछ के लिए सामान्य रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी के कहने पर कोई फैसला लिया, तो वह आपके लिए आगे चलकर परेशानी बन सकता है। आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा, जिसका आपको भविष्य में लाभ भी अवश्य मिलेगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। ननिहाल पक्ष से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी नए दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि आज उसमें चोरी की आशंका बनी हुई है। यदि आपको संतान पक्ष की ओर से कोई समस्या थी, तो आज आप उसका समाधान अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके खोजने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कही बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। जब आपको जरूरत होगी, तब आपके परिवार के सदस्य आपके साथ खड़े नजर आएंगे, जिससे आपका आत्म बल बढ़ेगा। आज अपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। उन्हें मेहनत के दम पर पूरा करना है, नहीं तो वह कार्य भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको आज कुछ भी व्यय रहेगा।
कर्क राशि
आज आप सुबह से अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य को करने में सफल रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के चलते आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माताजी से आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह आज कर सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोची है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें।
सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आज आप घरवालों के साथ ज्यादा समय बितायेंगें। बच्चे अपनी माता की घर के कामों में मदद करेंगें। आज लोग आपके व्यक्तिव से प्रेरणा लेंगे और समाज में भी आपका नाम होगा। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही वे सरकारी नौकरी के लिए चयनित भी हो सकते हैं। आज घर पर शाम को फैमली के साथ डिनर एंजॉय करेंगें जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
कन्या राशि
आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों और स्नेही स्वजनों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। आज पिता और बड़े भाई के सहयोग से कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच सकते हैं जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज भाई आपको कोई उपहार देंगे जिससे आपका मन खुश होगा। आज कोट कचहरी के मामले में पड़ने से बचे। वाहन चलाते समय सावधानी बरते अपनी गाडी के सारे पेपर साथ रखें। माता आज आपकी तारीफ करेंगी। आज आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी।
तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। शारीरिक रूप से भी खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज पहले से ही आ रही समस्याओं का आसानी से हल निकल जाएगा। ऑफिस के काम में आ रही बाधाएँ भी अपने आप दूर होती जाएंगी। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं उनके काम की गति बढ़ेगी। भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप हर जगह सफल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरुर होंगे। आज किसी खास रिश्तेदार से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जो छात्र विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा इसमें किसी बड़े प्रोफ़ेसर से आपको मदद मिलेगी। बदली हुई परिस्थितियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। आज संघर्ष करने वाले लोगों को सफलता जरूर मिलेगी।
धनु राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। मानसिक रूप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके मन में आज नए-नए विचार आयेंगे जिनको आप अपने जीवन में उतारने में भी कामयाब रहेंगे। ऑफिस के सहयोगियों के साथ मिलकर किसी नये काम की शुरूआत करेंगें। साथ ही बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका स्वास्थ पहले से बेहतर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से बात करके आज आपको अच्छा लगेगा।
मकर राशि
आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत सोच समझकर करने की जरुरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति या फिर विश्वास पात्र की राय लेने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन समान्य रहेगा। ऑफिस में आज काम का बजन ज्यादा हो सकता है। छात्रो को आज ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशमुना रहेगा। महिलाओं का दिन आज राहतपूर्ण रहेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।
कुंभ राशि
आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्लेटफार्म पर जाने का अवसर मिलेगा। रूपये-पैसे की लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी को उधार पैसा देने से बचें। आज दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। आज आपको किसी से भी बहस करने से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में आ रही दिक्कतों का अंत होगा।
मीन राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलाएगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मीडिया के जरियें सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें जिसका लाभ आपको आगे जाकर मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने में भी कामयाब रहेंगे। घर वालों के साथ घर पर ही धार्मिक कार्य करने का प्लान बना सकते हैं। आज छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे और उन्हें कुछ अच्छा सीखने को भी मिलेगा।