Nasa Alert: हाइपरसोनिक मिसाइल से भी तेज गति में पृथ्वी की ओर बढ़ रहा एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट, जानिए है कितना खतरा…
Nasa Alert नासा के अनुसार एक 72 फीट बड़ा क्षुद्रग्रह काफी तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है। इस क्षुद्रग्रह की गति किसी हाइपरसोनिक मिसाइल से लगभग दोगुनी है। ये एस्टेरॉयड 2022 YG5 के नाम से जाना जाता है।




Nasa Alert: Asteroid moving towards Earth faster than hypersonic missile
Nasa Alert : नए साल पर नासा ने लोगों को अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया कि एक बड़ा क्षुद्रग्रह धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अंतरिक्ष के बारे में नई जानकारी देने वाले नासा के अनुसार, यह क्षुद्रग्रह 72 फीट बड़ा है। जिसके एस्टेरॉयड 2022 YG5 के नाम से जाना जाता है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानें…
तेजी से आगे बढ़ रहा एस्ट्रोयड
नासा द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, एस्ट्रोयड 2022 YG5 काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। केवल इतना ही नहीं, यह आज धरती के पास से भी गुजर सकता है। बता दें कि यह एसटेरॉयड 3.7 किमी की दूरे से पृथ्वी के पास के निकलेगा। नासा के अनुसार, यह क्षुद्रग्रह काफी समय पहले से ही धरती की ओर बढ़ रहा है। जिसकी स्पीड 25,680 किलों प्रति घंटा है जो कि किसी हाइपरसोनिक मिसाइल से लगभग दोगुनी है। हालांकि, पहले इस एस्टेरॉयड के 1 तारीख को धरती के करीब से गुजरने की बात कही गई थी लेकिन अब इसके आज गुजरने की बात कही गई है।
खतरनाक वस्तुओं की श्रेणी में डाला
नासा ने आगे कहा कि यह क्षुद्रग्रह काफी पहले ही नष्ट हो सकता है, जिसके चलते यह प्रथ्वी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। साथ ही, नासा के मुताबिक, पृथ्वी की सतह के लिए एसटेरॉयड किसी भी हालात में खतरा नहीं है लेकिन फिर भी नासा के प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन आफिस ने इसे खतरनाक वस्तुओं की श्रेणी में डाला है।
खतरनाक है एस्टेरॉयड 2015 RN35
एस्टेरॉयड 2015 RN35 को 9 सितंबर, 2015 को खोजा गया था।नासा के मुताबिक, एस्टेरॉयड वर्तमान में 21,276 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। इसका आकार किसी बड़ी इमारत के समान करीब 270 फुट है।आज 15 दिसंबर को यह पृथ्वी से 68,600 करोड़ किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा।सूर्य से इसकी अधिकतम दूरी 29.7 करोड़ किलोमीटर है, जबकि निकटतम दूरी 14.4 करोड़ किलोमीटर है।