CG - 70 साल की महिला की हत्या: पति-पत्नी गिरफ्तार, 3 बच्चों की मौत, जादू टोना का संदेह, मामला जान रह जाएंगे दंग....
Murder of 70 year old woman, Husband and wife arrested, death of 3 children, suspicion of witchcraft




Murder of 70 year old woman
Balrampur: जादू टोना के संदेह पर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर साक्ष्य छूपाने वाले आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के 2 माह बाद ग्राम इदरिकला के पहाड़ी जंगल मे मृतिका के शरीर की कुछ हड्डियां मिली थी। डीएनए जांच से मृतिका सुखनी देवी की पहचान हुई। बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र का मामला है। ग्राम सरुवत झारखंड के सीमावर्ती छतीसगढ़ सीमा में ग्राम इदरिकला के पहाड़ी में 02 माह पहले लापता हुई महिला की मानव हड्डियां मिली थी।
प्राप्त सूचना पर थाना चांदो में मर्ग क्रमांक 01/2024 धारा 174 द.प्र.सं. पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया। मार्ग जांच के दौरान घटनास्थल के पास से बरामद मानव हड्डियों का विधिवत डीएनए परीक्षण करवाया गया, जिसमें उक्त हड्डियां मृतिका सुखनी देवी उम्र 70 वर्ष का होना पाया गया। जांच के दौरान गवाहों के कथन पर मृतिका के पड़ोसी (1) कवलदेव नगेसिया पिता नन्हेसर उम्र 40 वर्ष (2) बजंती पति कवलदेव उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सरुवत झरखंड के द्वारा डायन टोनही के शक में हत्या कारित कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतिका के शव को छिपा देना पाए जाने पर उक्त दोनी आरोपी पति पत्नी के विरुध्द अपराध क्रमांक 40/2024 धारा 302, 201, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध पंजीबद्ध होने के तत्काल बाद आरोपीगणों को हिरासत में लेकर घटनाक्रम में तकनीकी आधारों पर पूछताछ किया गया, जो घटना कारित करना स्वीकार करते हुए बताए कि पिछले 2-3 वर्षों के दौरान उनके तीन बच्चों की अचानक अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गयी थी, जिससे दोनों पति पत्नी को मृतिका के ऊपर संदेह था कि वह जादू टोना करके उसके बच्चों को मार रही है और पिछले वर्ष नवंबर माह में जब मृतिका महिला सुखनी देवी किसी काम से पहाड़ी रास्ते से ग्राम इदरिकला आ रही थी, तब आरोपी महिला बजंती के द्वारा मृतिका के सिर में पहले पत्थर से हमला कर घायल कर दी, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, उसके बाद आरोपी महिला बजंती देवी अपने पति कवलदेव के साथ साक्ष्य छिपाने के लिए मृतिका के शव को घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर ले जाकर झाड़ियों के नीचे छिपा दिए थे।
आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल कर दिया गया है।