CG में बीच सड़क कत्ल: बीच सड़क पर अधेड़ की हत्या..... जमीन पर पटका और सिर पर दे मारी ईंट.... इस चक्कर में कर दिया कांड.... कारण जान हो जाएंगे हैरान.....

CG में बीच सड़क कत्ल: बीच सड़क पर अधेड़ की हत्या..... जमीन पर पटका और सिर पर दे मारी ईंट.... इस चक्कर में कर दिया कांड.... कारण जान हो जाएंगे हैरान.....


मुंगेली। अधेड़ के कत्ल का मामला सामने आया है। 58 साल के व्यक्ति की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। गोडखाम्ही गांव में शनिवार की शाम करीब 6 बजे आरोपी ने सदाराम साहू के साथ मारपीट की। उसे जमीन पर पटका और सिर पर ईंट के कई वार किए।

 


घटना की जानकारी मिलने के बाद SP डीआर आंचला भी मौके पर पहुंचे थे। एसपी नें जांच टीम बनाकर जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। बीती रात से ही युवराज फरार था। उसकी कोई खबर पुलिस को नहीं मिल पा रही थी। जांच टीम युवराज के घर गई। उसके परिजनों से बात की गई। पुलिस ने घर वालों के जरिए युवराज को बुलवाया। घर वालों की बातों में आकर युवराज जैसे पहुंची उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

हत्या का आरोपी यहीं रहने वाला युवराज सिंह नाम का युवक है। सदाराम को गंभीर रूप से घायल हालत में छोड़कर युवराज भाग गया था और कुछ देर बाद साहू की मौत हो गई। घटना लोरमी इलाके की है। आरोपी युवराज सिंह और मृतक सदाराम साहू के बीच करीब एक साल पहले मारपीट हुई थी।

 


आरोपी युवराज सिंह और मृतक सदाराम साहू के बीच करीब एक साल पहले मारपीट हुई थी। तब युवराज ने मामले में लोरमी थाने में FIR दर्ज कराई लेकिन सदाराम साहू की गिरफ्तारी नही हुई थी। इस बात से युवराज हमेशा बदले की भावना लिए घूमता रहता था। शाम पेट्रोल लेने के दौरान सदाराम साहू से युवराज की मुलाकात हो गई। युवराज सदाराम की तरफ लपका तो 58 साल का सदाराम भागने लगा। 

 

 

अपनी जान बचाने के लिए वो गोडखाम्ही के राईसमिल की ओर भाग गया लेकिन युवराज ने उसे पकड़ लिया। वहीं उसने हमला किया। कुछ देर बाद सदाराम के घर वाले राइसमिल के पास आए, अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। लोरमी पुलिस ने युवराज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिस वक्त सदाराम को युवराज बेरहमी से पीट रहा था रास्ते पर लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। वो सदाराम के सिर पर पत्थर से हमला कर रहा था किसी ने भी युवराज को रोका तक नहीं और सदाराम की जान चली गई।