लॉकडाउन BIG ब्रेकिंग: 31 अगस्त तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन.... राज्य सरकार ने लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई…. जानिए किन सेवाओं को रहेगी छूट…

लॉकडाउन BIG ब्रेकिंग: 31 अगस्त तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन.... राज्य सरकार ने लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई…. जानिए किन सेवाओं को रहेगी छूट…

पुडुचेरी: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार कम होने के बाद देश के कई राज्यों में अनलॉक कर दिया गया है। वहीं, जहां संक्रमण अधिक है, वहां अभी भी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू है। इसी बीच खबर आ रही है कि पुडुचेरी सरकार ने लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।

 

जारी गाइडलाइन के अनुसार सरकार ने कुछ जरूरी सेवाओं को छूट दी है, लेकिन जहां संक्रमण अधिक हैं वहां अभी लॉकडाउन जारी रहेगी।


 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शनिवार को 10 राज्यों के साथ एक हाई लेवल बैठक की। कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़तोरी और पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने प्रतिबंधों को फिर से लागू करने पर विचार करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य सचिव ने केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर के प्रतिनिधियों से कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में 10 प्रतिशत से अधिक की पॉजिटिविटी रेट रिपोर्ट करने वाले सभी जिलों को सख्त प्रतिबंधों पर विचार करने की आवश्यकता है। मंत्रालय ने कहा कि इस स्तर पर किसी भी तरह की ढिलाई से इन जिलों में स्थिति बिगड़ सकती है। 

केंद्र सरकार ने कहा कि इन 10 राज्यों में 80 प्रतिशत से अधिक सक्रिय मामले होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों पर नजर रखने की जरूरत पर जोर देते हुए मंत्रालय ने कहा कि इन मरीजों की निगरानी के लिए समुदाय, गांव मोहल्ला, वार्ड आदि के स्तर पर स्थानीय निगरानी होनी चाहिए ताकि यह पता लग सके कि कहीं उनको अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत तो नहीं है।

 

ICMR के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि प्रतिदिन 40000 ने मामले के साथ समझौते करने की जरूरत नहीं है।