Mukhyamantri Kishori Swasthya Yojana : किशोरी स्वास्थ्य योजना को लेकर बड़ी अपडेट, अब छात्राओं को हर महीने मिलेंगे इतने पैसे...

Mukhyamantri Kishori Swasthya Yojana: Big update regarding Kishori health scheme, now girl students will get this much money every month... Mukhyamantri Kishori Swasthya Yojana : किशोरी स्वास्थ्य योजना को लेकर बड़ी अपडेट, अब छात्राओं को हर महीने मिलेंगे इतने पैसे...

Mukhyamantri Kishori Swasthya Yojana : किशोरी स्वास्थ्य योजना को लेकर बड़ी अपडेट, अब छात्राओं को हर महीने मिलेंगे इतने पैसे...
Mukhyamantri Kishori Swasthya Yojana : किशोरी स्वास्थ्य योजना को लेकर बड़ी अपडेट, अब छात्राओं को हर महीने मिलेंगे इतने पैसे...

Mukhyamantri Kishori Swasthya Yojana :

 

नया भारत डेस्क : राज्य की 60.5 फीसदी छात्राओं को ही इस वर्ष किशोरी स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलेगा। स्कूलों में 75 फीसदी उपस्थिति पूरी नहीं होने से लगभग 40 फीसदी छात्राएं इस योजना का लाभ उठा नहीं पाएंगी। योजना लाभ देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चूंकि इस बार एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) के माध्यम से योजना की राशि ऑनलाइन भेजी जा रही है, ऐसे में जिला शिक्षा कार्यालय और एनआईसी दोनों ही स्तर पर इसकी कई बार जांच हुई है। (Mukhyamantri Kishori Swasthya Yojana)

बता दें कि मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना का लाभ सरकारी स्कूल में नौवीं से 12वीं तक की कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को दी जाती है। इस बार नौवीं से 12वीं तक कुल 28,66,495 छात्राओं को यह लाभ मिलना था, लेकिन योजना का लाभ 20 लाख छात्राएं ही उठा पायेंगी। इसमें सबसे कम स्थिति 11वीं और 12वीं की छात्राओं की है। दोनों कक्षाओं की 40 फीसदी यानी कुल 13,27,026 में पांच लाख छात्राओं को ही यह राशि दी जाएगी। किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत तीन सौ की राशि सालाना छात्राओं को दी जाती है। (Mukhyamantri Kishori Swasthya Yojana)

स्कूलों ने भेजी सौ फीसदी हाजिरी, मिलान कर हटाया गया नाम

राज्यभर के स्कूलों ने तो सौ फीसदी उपस्थिति करके तमाम छात्राओं के नाम की सूची भेजी थी। जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर जांच के बाद एनआईसी स्तर पर भी जांच हुई। इसमें छात्राओं की उपस्थिति का मिलान नहीं हो पाया। काफी संख्या में छात्राएं खासकर इंटर में जो स्कूल नहीं आती थी, इनका भी नाम स्कूल ने भेज दिया था। इन सभी को एनआईसी ने हटा दिया है। (Mukhyamantri Kishori Swasthya Yojana)

इन कारणों से नहीं मिलेगा योजना का लाभ

● स्कूलों में 75 फीसदी उपस्थिति नहीं हुई पूरी।

● छात्राएं पहले से ही किसी और योजना अंतर्गत सेनेटरी पैड के लिए राशि का लाभ ले रही हैं।