नए CM का ऐलान: शिवराज नहीं ये होंगे MP के नए मुख्यमंत्री,विधायक दल की बैठक में फैसला...जानिए इनके बारे में...
मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते है।उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। इस बार वे तीसरी बार विधायक बने हैं।




भोपाल। मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते है।उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। इस बार वे तीसरी बार विधायक बने हैं। शिवराज सरकार में मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री रहे।
उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं मोहन यादव
उम्र - 58 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता - बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.
राजनीतिक कॅरियर - सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्यक्ष
2013 में विधायक बने। 2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने
बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।
जगदीश देवड़ा, राजेश शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को स्पीकर बनाया गया है।मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया गया।
इधर, बीजेपी ऑफिस के बाहर सीएम शिवराज सिंह के समर्थन में 'मामा-मामा'... 'आंधी नहीं तूफान है - शिवराज सिंह चौहान है' के नारे लगे। वहीं प्रहलाद पटेल के समर्थकों ने भी नारेबाजी की। पटेल का मोदी के साथ फोटो हाथों में लेकर शक्ति प्रदर्शन किया।