BJP विधायक पर रेप का आरोप: भाजपा विधायक ने दोस्ती कर किया दुष्कर्म.... 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा.... विधायक पर पहले भी लग चुका बीजेपी नेत्री से रेप का इल्जाम.....

BJP विधायक पर रेप का आरोप: भाजपा विधायक ने दोस्ती कर किया दुष्कर्म.... 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा.... विधायक पर पहले भी लग चुका बीजेपी नेत्री से रेप का इल्जाम.....

डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है की शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। बीजेपी विधायक एक बार फिर विवादों में है। देर रात पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही हाथों-हाथ मेडिकल भी करवाया। राजस्थान के उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक महिला ने गोगुन्दा विधायक प्रतापलाल गमेती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है वो नौकरी के लिए भाजपा के विधायक के पास पहुंची थी। विधायक उसे शादी का झांसा देकर करीब 2 साल से यौन शोषण कर रहा था। 

हाल ही में वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव के बाद कन्नी काटनी शुरू कर दी। इससे परेशान होकर उसने कानून की मदद लेने की ठानी है। 38 वर्षीय पीड़िता ने बुधवार को एसपी ऑफिस में लिखित रिपोर्ट पेश की। इसके बाद शाम को अंबामाता थाने में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले पीड़िता को रोजगार की जरूरत होने पर वह गोगुन्दा विधायक प्रतापलाल से फतहपुरा स्थित नवरत्न कॉम्प्लेक्स में संपर्क में आई। प्रतापलाल ने उसे रोजगार देने का झांसा दिया। पहले उन्होंने मेलजोल बढ़ाया और शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद विधायक लगातार जान से मारने की धमकियां देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता रहा। पीड़िता की मानें तो कुछ महीने पहले उसने परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही तो विधायक प्रतापलाल ने शादी का झांसा देकर उसे रोक दिया। इसके बाद शादी करने के बहाने पीड़िता को जयपुर स्थित फ्लैट पर ले गया, वहां पर भी शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन शादी नहीं की। इसके बाद देबारी स्थित फार्म हाउस पर शादी के लिए बुलाया। इस दौरान दो खाली स्टांप पर साइन भी करवा दिए। फिलहाल यह मामला सीआईडी सीबी को दिया गया है, जहां एएसपी अंजना सुखवाल इस केस की जांच कर रही हैं।