CG VIDEO बड़ी खबर: विधायक के काफिले पर हमला.... वाहन में तोड़फोड़.... आरक्षकों से दुर्व्यवहार.... कार का शीशा टूटा.... मंत्री के भतीजे पर लगा आरोप.... MLA ने कही ये बड़ी बात.... देखें VIDEO.....

CG VIDEO बड़ी खबर: विधायक के काफिले पर हमला.... वाहन में तोड़फोड़.... आरक्षकों से दुर्व्यवहार.... कार का शीशा टूटा.... मंत्री के भतीजे पर लगा आरोप.... MLA ने कही ये बड़ी बात.... देखें VIDEO.....

अंबिकापुर। कांग्रेस के रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमला हुआ है। अज्ञात लोगों ने हमला किया है। घटना बंगाली चौक के पास की है। मामले को लेकर विधायक बृहस्पत सिंह कोतवाली थाना पहुंचे हैं। बंगाली चौक के पास सुरक्षा कर्मियों के वाहन पर हमला हुआ है। मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। हमले में कार का शीशा टूट गया है। सुरक्षा कर्मियों के वाहन पर हमला हुआ है।

 

 

विधायक बृहस्पति सिंह घटना के बाद कोतवाली पहुँचे। घटना की सूचना पर आईजी रतन लाल डांगी और कप्तान अमित कांबले भी थाने पहुँच गए। प्रार्थी सुदर्शन सिंह की ओर से घटना को लेकर धारा 341,186,294,506,353 और एक्ट्रोसिटी एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। विधायक बृहस्पति सिंह के फॉलो वाहन में तोड़फोड़ और गाड़ी में सवार जवानों से दुर्व्यवहार की शिकायत कोतवाली में की गई है।

 

 

विधायक बृहस्पति सिंह ने कोतवाली से घटना का ब्यौरा देते हुए बताया है कि उनका फॉलो वाहन संजय पार्क के पास तेज़ी से उनके वाहन के पास आने की क़वायद में आगे आया। तभी वहाँ मौजुद अन्य वाहन के युवाओं ने फॉलो वाहन का पीछा किया और स्थानीय बंगाली चौक पर गाड़ी रोका। चाभी छिन तोड़फोड़ की और जवानों से दुर्व्यवहार किया। विधायक बृहस्पति सिंह का दावा है कि दुर्व्यवहार करने वाले लोगों ने तोड़फोड़ के दौरान उनके लिए भी पूछताछ की।

 

 

FIR में आरोपी के रुप में सचिन सिंहदेव धन्नो उरांव संदीप रजक के नाम शामिल हैं। FIR में बताया गया है कि सचिन सिंह ओव्हरटेक किए जाने की वजह से आगबबूला हुए। सचिन सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के नजदीकि रिश्तेदार परिवार से आते हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कप्तान कांबले से बात की और कहा की घटना किसी सूरत स्वीकार नहीं है। जो क़ानून कहे उस अनुरुप कार्यवाही हो ऐसा मैंने एसपी को कहा है।

 

 

विधायक विधायक बृहस्पत सिंह का काफिला शहर के बंगाली चौक के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। बृहस्पत सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है की मंत्री टी एस सिंहदेव के भतीजे ने ही उनपर जान से मारने की फिराक में हमला किया था। विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि मैंने इसकी नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

 

 

देखें वीडियो