भाई दूज आज: भाई दूज पर इस शुभ मुहूर्त में करें भाई को टीका.... इन 5 चीजों के बिना अधूरा माना जाता है भाई-दूज का त्योहार.... भाई की लंबी उम्र के लिए ये जरूर करें.... इस विधि से करें पूजा-अर्चना.... नोट कर लें सामग्री की लिस्ट, मंत्र और शुभ मुहूर्त......

भाई दूज आज: भाई दूज पर इस शुभ मुहूर्त में करें भाई को टीका.... इन 5 चीजों के बिना अधूरा माना जाता है भाई-दूज का त्योहार.... भाई की लंबी उम्र के लिए ये जरूर करें.... इस विधि से करें पूजा-अर्चना.... नोट कर लें सामग्री की लिस्ट, मंत्र और शुभ मुहूर्त......

डेस्क। भाई दूज आज 6 नवंबर को मनाई जाएगी। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस त्योहार को भाई टीका, यम द्वितीया आदि नामों से भी जाना जाता है। ये पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन मृत्यु के देवता यम अपनी बहन यमुना के बुलावे पर उनके घर भोजन के लिए आये थे। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई-बहन के प्यार और स्नेह के प्रतीक इस पर्व को यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन बहनें अपनी भाई की समृद्धि, खुशहाली और दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। 

इन 5 चीजों के बिना अधूरा माना जाता है भाई-दूज का त्योहार

ज्योतिष के अनुसार भाईदूज के दिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। अपने भाई की लंबी उम्र की कामना के लिए इस दिन यमुना में नहाने का विशेष महत्व है। अगर आप नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर में नहाते वक्त पानी में थोड़ा यमुना का जल मिला लें। इससे भाई बहन की जोड़ी हमेशा सही सलामत बनी रहेगी। भाई दूज पर बहन अपने भाई की आरती उतारती है। आपको पूजा की थाली में रोली, फूल, चावल के दाने, सुपारी, पान का पत्ता, चांदी का सिक्का, नारियल, फल, फूल, मिष्ठान, कलावा और दूब घास जरूर रखनी चाहिए। इन चीजों के बिना ये त्योहार अधूरा माना जाता है।

भाई के माथे पर रोली और चावल से तिलक करें। हाथ पर कलावा बांधकर भाई की दीर्घायु के लिए मंत्र पढ़ें और आरती उतारें। अब भाई का मिठाई से मुंह मीठा करवाएं। भाई दूज पर बहन अपने भाई को अपने हाथ का बना खाना खिलाएं। इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे और उन्होंने अपने हाथों से अपने भाई को भोजन कराया था, जिससे प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान दिया था। इस दिन बहन अपने भाई की खुशहाली और लंबी आयु की कामना करती है। भाई अपनी बहन को कुछ उपहार और सदैव रक्षा करने का वरदान देते हैं।

पूजा विधि-

सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भगवान का ध्यान करें। भगवान विष्णू और गणेश जी की पूजा करें। इस दिन भाई को घर बुलाकर तिलक लगाकर भोजन कराने की परंपरा है। भाई के लिए पिसे हुए चावल से चौक बनाएं। भाई के हाथों पर चावल का घोल लगाएं। भाई को तिलक लगाएं। तिलक लगाने के बाद भाई की आरती उतारें। भाई के हाथ में कलावा बांधें। भाई को मिठाई खिलाएं। मिठाई खिलाने के बाद भाई को भोजन कराएं। भाई को बहन को कुछ न कुछ उपहार में जरूर देना चाहिए।

भाई दूज 2021 शुभ मुहूर्त

भाई दूज का त्योहार इस साल आज 6 नवंबर 2021, दिन शनिवार को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक है। शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 11 मिनट की है।

पूजा सामग्री

आरती की थाली
टीका, चावल
नारियल, गोला (सूखा नारियल) और मिठाई
दिया और धूप
रुमाल या छोटा तोलिया

बहने इस मंत्र का जप जरूर करें-

गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े।