PHOTOS: Miss Trans Beauty Queen बनी ये ट्रांस गर्ल.... खाने के नहीं थे पैसे.... फैमिली ने भी निकाल दिया था घर से बाहर.... देखें तस्वीरें......

Miss Trans Beauty Queen 2022 Beauty Competition Trans girl

PHOTOS: Miss Trans Beauty Queen बनी ये ट्रांस गर्ल.... खाने के नहीं थे पैसे.... फैमिली ने भी निकाल दिया था घर से बाहर.... देखें तस्वीरें......

...

डेस्क। पाकिस्तान की रहने वाली शायरा राय को 'मिस ट्रांस ब्यूटी क्वीन 2022' का खिताब दिया गया। शायरा ने बताया कि वे पाकिस्तान की पहली मिस ट्रांस ब्यूटी क्वीन हैं और वे लगातार 2 साल से इस टाइटल को जीत रही हैं। इसके अलावा शायरा ने अपने स्ट्रगल और लाइफ के बारे में काफी बातें शेयर कीं। शायरा ने बताया कि वे पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी स्कूलिंग लाहौर से ही की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shyraa Roy (@shyraaroy)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shyraa Roy (@shyraaroy)

स्कूल से पढ़ाई के बाद वे अपनी फैमिली के साथ दुबई में शिफ्ट हो गई थीं। आगे पढ़ाई के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा दुबई कैंपस में एडमिशन लिया और इसके बाद इंटीरियर डिजाइनिंग में बीएससी में एडमिशन ले लिया। इस कोर्स में मन नहीं लगने के कारण बीच में ही छोड़ दिया और फिर टूरिज्म में बीए किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shyraa Roy (@shyraaroy)

ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद मास मीडिया में मास्टर डिग्री पूरी की। शायरा को शुरू से ही सिंगिंग का काफी शौक था। इसी के चलते पढ़ाई के बाद उन्हें दुबई के रेडियो स्टेशन में रेडियो जॉकी (RJ) की जॉब मिल गई थी। उस दौरान उन्होंने कई उर्वशी रौतेला, विद्या बालन, करण वाही, बोहेमिया, बोमन ईरानी जैसे कई इंडियन सेलेब्स का इंटरव्यू किया।


 
इंटरव्यू के दौरान वे सोचती थीं कि सेलेब्स की लाइफ कैसी होती है। काश मैं भी एक दिन उनकी तरह बन पाती। बस फिर क्या था, उन्होंने कुछ नया करने का सोचा और सपने देखना शुरू किए। इसके बाद कुछ अलग करने की चाहत में वापस पाकिस्तान लौट गईं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shyraa Roy (@shyraaroy)

शायरा ने आगे बताया कि पाकिस्तान लौटने के बाद उन्हें 2020 में मिस पाकिस्तान ब्यूटी कॉम्पिटिशन के बारे में पता लगा और उन्होंने उसमें पार्टिसिपेट करने के बारे में सोचा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उन्होंने सबके सामने अपनी बात रखी कि वे ट्रांस गर्ल हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shyraa Roy (@shyraaroy)

इसके बाद से काफी सारे लोग उन्हें जानने लगे और उनकी हिम्मत की तारीफ करने लगे। शायरा 2020 में मिस पाकिस्तान कॉम्पिटिशन नहीं जीत पाईं, तो उन्होंने सोचा कि उनमें ही कुछ कमियां रही होंगी, जिस कारण से नहीं जीत पाईं। अगली बार फिर कोशिश करेंगी।


 
इसके बाद उन्होंने वापस से 2021 मिस पाकिस्तान कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और कनाडा की जो कंपनी यह ब्यूटी पेजेंट करा रही थीं, उसकी ऑर्गनाइजर से जाकर मिलीं। उन्होंने शायरा को ग्रूमिंग कैसे करते हैं, वॉक कैसे करते हैं, ड्रेसअप कैसा होना चाहिए आदि की ट्रेनिंग दी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shyraa Roy (@shyraaroy)

शायरा बताती हैं कि जब उन्होंने 2020 में सबको बताया था कि वे ट्रांस गर्ल हैं, तो उस समय उनकी फैमिली ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था और उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। मेरे पास 6 महीने तक रहने तो छोड़िए, खाना खाने के भी पैसे नहीं थे। इसके बाद मेरे दोस्त जो कि वीडियो डायरेक्ट है, उन्होंने 6 महीने तक मेरे रहने और खाने की व्यवस्था की थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shyraa Roy (@shyraaroy)

कुछ समय बाद जब माता-पिता एक शादी में पाकिस्तान आए, उस समय मेरा और उनका आमना-सामना हुआ। तब उन्होंने पूरे 6 महीने के बाद मुझसे बात की थी। मैं यह नहीं कहती कि उन्होंने मुझे एक्सेप्ट कर लिया है, मैं बस यह कह सकती हूं कि उनकी मुझसे जो नाराजगी थी, वह दूर हो गई है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shyraa Roy (@shyraaroy)

शायरा कहती हैं कि मुझे इंडिया मुझे बहुत पसंद है। मुझे वहां का कल्चर, वहां के टूरिस्ट प्लेस, वहां का खाना बहुत पसंद है। दुबई के रेस्टोरेंट में मैंने काफी सारे इंडियन फूड खाए हैं और मेरी बेस्ट फ्रेंड भी लखनऊ की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shyraa Roy (@shyraaroy)

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shyraa Roy (@shyraaroy)

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shyraa Roy (@shyraaroy)