मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस के 48 वार्ड अध्यक्ष की बैठक संपन्न...




मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस के 48 वार्ड अध्यक्ष की बैठक संपन्न
श्रेष्ठ बस्तर श्रेष्ठ जगदलपुर का लिया गया संकल्प 10 दिनों तक वार्ड अध्यक्ष पहुंचेंगे घर-घर
घर घर जाकर भाजपा एवं कांग्रेस के झूठे वादों का पोल खोला जाएगा
जगदलपुर : बस्तर अधिकारी मोर्चा एवं जनता कांग्रेस जे पार्टी की जगदलपुर शहर के समस्त48 वार्ड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक मोर्चा के प्रमुख नेता एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री नवनीत चांद की उपस्थिति में संपन्न हुई।
नवनीत चांद ने उक्त जारी विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में श्रेष्ठ बस्तर श्रेष्ठ जगदलपुर निर्माण संकल्प का सभी ने का सभी ने संकल्प लिया। इस बैठक दौरान पहली बार प्रशिक्षण शाला का संपन्न हुआ इसमें सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्रेष्ठ बस्तर श्रेष्ठ जगदलपुर संकल्प को लेकर वार्ड अध्यक्ष घर-घर का दौरा कर लोगों से संपर्क करेंगे और उन्हें संकल्प अभियान से जोड़ने के साथ उनके बीच भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के झूठ से परिचित कराया जाएगा कराया जाएगा झूठे वादों का पोल खोला जाएगा।
चांद ने कहा की समस्त बस्तर वासियों का हमें भरपूर सहयोग विश्वास मिल रहा है यह हमारी शक्ति है बस्तर उठकर खड़ा हो रहा है और मुक्ति मोर्चा के साथ जनता कांग्रेस को अपना साथ दे रही है अब बस्तर के साथ धोखाधड़ी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी टीम तैयार है हर स्तर पर ताकि जनता के साथ जुड़कर हम श्रेष्ठ बस्तर का निर्माण कर सके।
बैठक में संतोष सिंह, धनसिंग बघेल ,संगीता सरकार,सुंदर चंद्र्वन्सी,डेनिस राज,वनमली नाग,आदि पदाधिकारी एवं 48 वार्ड के वार्ड अध्यक्ष उपस्थित थे।