6 दिन दुकानें बंद :- सितंबर में 6 दिन मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद…..जारी हुआ आदेश, जानिये किस दिन बंद रहेगी शॉप…….

6 दिन दुकानें बंद :- सितंबर में 6 दिन मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद…..जारी हुआ आदेश, जानिये किस दिन बंद रहेगी शॉप…….

 

रायपुर 29 अगस्त 2021. सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में दिनांक 4 सितम्बर 2021 को पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस,10 सितम्बर को श्रीगणेश चतुर्थी,11 सितम्बर को पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस,17 सितम्बर को डोल ग्यारस,19 सितम्बर को श्री अनंत चतुर्दशी,21 सितम्बर 2021 को पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा के पावन पर्व अवसरों पर मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.

 

 

 

 

 

इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिनांक 4 सितम्बर को पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस,10 सितम्बर को श्रीगणेश चतुर्थी,11 सितम्बर को पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस,17 सितम्बर को डोल ग्यारस,19 सितम्बर को श्री अनंत चतुर्दशी,21 सितम्बर 2021 को पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा पर्व के पावन अवसरों पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है.

 

 

 

 

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 4 सितम्बर 2021 को पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस,10 सितम्बर को श्रीगणेश चतुर्थी,11 सितम्बर को पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस,17 सितम्बर को डोल ग्यारस,19 सितम्बर को श्रीअनंत चतुर्दशी,21 सितम्बर 2021 को पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा के पावन पर्व अवसरों पर किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी.