CG खेत में लगी भीषण आग VIDEO: 200 एकड़ गन्ने की खेत में लगी भीषण आग.... फसल जलकर खाक.... किसानों को लाखों का नुकसान.... देखिए VIDEO......

CG खेत में लगी भीषण आग VIDEO: 200 एकड़ गन्ने की खेत में लगी भीषण आग.... फसल जलकर खाक.... किसानों को लाखों का नुकसान.... देखिए VIDEO......

...

कवर्धा 20 दिसंबर 2021। गन्ने की खेत में भीषण आग लग गई है। शॉर्ट सर्किट के कारण लेंजाखार के 200 एकड़ गन्ने की खेत में आग लगी है। लेंजाखार के 200 एकड़ गन्ने की खेत में आग लगी है। बोड़ला पुलिस पहुंची मौके पर मौजूद है। इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा किसानों का नुकसान हुआ है। विजय वर्मा, जलेश वर्मा, प्रकाश साहू, पहलाद साहू समेत 18 किसानों के खेत में आग लगी है। लेंजाखार और नेउरगांव के किसानों ने हर साल की तरह गन्ने का फसल लगाया था। आज दोपहर खेत में अचानक आग लग गयी। 

देखते ही देखते 200 एकड़ से अधिक खेत में आग फैल गया और गन्ने का फसल धू-धू कर जलने लगा। खेत में लगे बोर की मदद से किसान आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। वही घटना की जानकारी के बाद दो फायद ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। करीब 3 से 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर गन्ने की खेत में लगे आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की इस घटना में 25 से अधिक किसानों का गन्ने का फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है, वही 70 लाख रूपये से भी अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हड़कंप मच गया, जब गन्ने की खेत में अचानक भीषण आग लग गयी।