Mandi Bhav Today: महंगाई में टमाटर हुआ लाल… कई शहरों में 100 से भी हुआ पार… कीमत सुनकर आ रहे लोगों के पसीने…जाने फल और सब्जी के आज के दाम…
Mandi Bhav Today: Tomato turns red due to inflation… in many cities it has crossed 100 market price: रायपुर की थोक मंडी में मौसम में बदलाव के साथ ही फलों और सब्जियों के दाम भी घट-बढ़ रहे हैं. आज सब्जियों के दाम कुछ सस्ते हुए हैं. टमाटर के दाम अभी भी आसमान छू रहे हैं.




Mandi Bhav Today: Tomato turns red due to inflation… in many cities it has crossed 100
market price
रायपुर: गर्मी बढ़ने के साथ ही सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे हैं. रायपुर थोक मंडी में मौसमी सब्जियां काफी सस्ती चल रही है. लेकिन टमाटर के दाम हाई हैं. भिंडी, बरबटी, प्याज सस्ती चल रही है. लौकी के दाम गुरुवार से दुगने हो गए हैं. हरी मिर्च भी सस्ती हो गई है. पत्तेदार सब्जियां महंगी चल रही है. मौसमी फलों को छोड़कर बाकी फलों के दाम ज्यादा है. देखिए रायपुर की थोक मंडी में सब्जियों और फलों के दाम क्या है. (Raipur Mandi Bhav Today)
टमाटर ने इस दफा रिकार्ड तोड़ते हुए अपनी कीमत 100 के पार पहुंचा दी है। टमाटर की कीमत का अहसास इसी बात से लगा लीजिये, कि कुछ दिन पहले तक जो टमाटर 10 रूपये किलो मिल रहा था, वो टमाटर अब 10 रूपये 1 पीस या 10 में 100 ग्राम मिल रहा है। सप्लाई (Supply) की दिक्कतों के कारण टमाटर की कीमतों (Tomato Prices) में पिछले एक महीने में तगड़ी उछाल आई है. पहले से महंगाई (Inflation) की मार से परेशान आम लोगों के लिए यह एक नई मुसीबत बनकर सामने आया है. मेट्रो सिटीज (Metro Cities) में टमाटर की खुदरा कीमतें (Tomato Retail Prices) 77 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं. वहीं देश के कुछ शहरों में तो इसके भाव 100 रुपये के भी पार जा चुके हैं.
रायपुर में सब्जियों के दाम (vegetable price in raipur )
सब्जियां | रेट (प्रति किलो) | सब्जियां | रेट (प्रति किलो | सब्जियां | रेट (प्रति किलो |
प्याज | ₹ 10 | बरबटी | ₹ 40 | पत्तेदार सब्जियां | ₹ 30 |
आलू | ₹ 20 | भिंडी | ₹ 10 | गांठ गोभी | ₹ 40 |
टमाटर | ₹ 105 | बींस | ₹ 40 | फूल गोभी | ₹ 30 |
बैंगन | ₹ 20 | अदरक | ₹ 60 | मूली | ₹ 20 |
करेला | ₹ 40 | हरी मिर्च | ₹ 40 | अरबी कोचई | ₹ 40 |
पत्ता गोभी | ₹ 20 | धनिया पत्ती | ₹ 80 | कटहल | ₹ 40 |
लौकी | ₹ 20 | लहसुन | ₹ 80 | गिलकी | ₹ 20 |
कद्दू | ₹ 20 | नींबू | ₹10 ( 2 नग) | कच्चा आम | ₹ 50 |
शिमला मिर्च | ₹ 40 | केला (कच्चा) | ₹ 20 | खीरा | ₹ 10 |
ककड़ी | ₹30 | चुकंदर | ₹ 40 |
रायपुर में फलों के दाम (Fruit Price in Raipur)
फल | रेट (प्रति किलो\ दर्जन ) |
सेव | ₹ 120 |
संतरा | ₹ 80 |
केला | ₹ 50 दर्जन |
अंगूर | ₹ 80 |
अनार | ₹ 120 |
तरबूज | ₹ 20 |
खरबूजा | ₹ 40 |