पतंगबाजी का आनंद VIDEO: ढील दे, ढील देदे रे भईया... मुख्यमंत्री भूपेश ने बच्चों के साथ उड़ाई पतंग... चारपाई में बैठकर तिलकुट का उठाया लुत्फ... तातापानी महोत्सव का किया शुभारंभ... की ये घोषणाएं भी... देखें वीडियो.....
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में महादेव की पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वामी आत्मानन्द स्कूल के बच्चों के साथ मांझा थाम कर पतंगबाजी का आनन्द लिया। उन्होंने कहा कि करीब 14 वर्ष बाद मांझा थामा है। पतंग उड़ाने की एक अलग ही अनुभूति होती है। चारपाई में बैठकर तिलकुट का उठाया लुत्फ- मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में चार पाई पर बैठकर तिलकुट और तिल के लड्डू का लुत्फ उठाया।




Makar Sankranti 2023, Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated Tatapani Festival, Chief Minister Bhupesh flew kites with children, enjoyed Tilkut
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में महादेव की पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वामी आत्मानन्द स्कूल के बच्चों के साथ मांझा थाम कर पतंगबाजी का आनन्द लिया। उन्होंने कहा कि करीब 14 वर्ष बाद मांझा थामा है। पतंग उड़ाने की एक अलग ही अनुभूति होती है। मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में चार पाई पर बैठकर तिलकुट और तिल के लड्डू का लुत्फ उठाया।
मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान के साथ तिलकुट व तिल के लड्डू खाये जाते हैं। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रदक्षिणा करने के पश्चात तपेश्वर महादेव के विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मकर संक्रांति पर सक्रांति परब तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर तातापानी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं विधायकों के साथ फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने तातापानी को राम वनगमन पर्यटन परिपथ से जोड़ने की घोषणा की।
तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :-
कुसमी लावा जलाशय योजना 25 करोड़ लागत।
भूमका व्यपर्तन योजना 30 करोड़ की लागत की घोषणा।
कुसमी में व्यवहार न्यायालय की घोषणा।
चांदो में सहकारी बैंक शुरू की घोषणा।
गौरलाटा को पर्यटन केंद्र के रूप विकसित करने की घोषणा।
नगर पंचायत कुसमी में गौरव पथ निर्माण।
तातापानी महोत्सव को ट्रस्ट बनाने की घोषणा।
बलरामपुर में गौरव पथ की घोषणा।
परसपाल से चलगली, चलगली से भगवानपुर होते हुए मोरन, जनक मोड़ से रामनगर तक सड़क निर्माण की घोषणा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर बलरामपुर जिले के ऐतिहासिक तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 976 करोड़ 47 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 284 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 446 विकास कार्यों का लोकार्पण, सामरी विधानसभा क्षेत्र में 777 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 46 विकास कार्यों का शिलान्यास व 138 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किये गये 20 घोषणाओं तथा 03 निर्देशों का शिलान्यास एवं सामरी विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग के दो घोषणा के कार्यों का लोकार्पण किया। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सामूहिक कन्या विवाह योजनान्तर्गत 501 जोड़ों के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए तथा नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।
धार्मिक मान्यताओं व भूमिगत गर्म जल स्त्रोत के नाम से प्रसिद्ध तातापानी में प्रत्येक वर्ष की भांति मकर संक्रांति पर्व पर वृहद मेला लगता है। जहां जिले के पड़ोसी राज्यों झारखण्ड, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। लोगों की श्रद्घा व आस्था का सम्मान करते हुए प्रतिवर्ष जिला प्रशासन के द्वारा तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने रीति रिवाज से ऐतिहासिक तातापानी में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर यहां स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों के भी दर्शन किए। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं पर आधारित विकास कार्यों की स्टॉल के माध्यम से लगायी गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
तातापानी संक्रांति परब के अवसर पर स्कूल शिक्षा व आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिन्तामणी महाराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह सहित क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिन्तामणी महाराज, सरगुज़ा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वृहस्पत सिंह,अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल कलेक्टर विजय दयाराम के,पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।