LPG Price Hike: साल के पहले दिन लगा लोगों को जोर का झटका, गैस सिलेंडर हुआ l महंगा, पढ़ें रेट की नई लिस्ट….
LPG Price Hike : आम लोगों पर आज महंगाई की दोहरी मार भी पड़ी है. दरअसल, आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की नई कीमत जारी कर दी है, जिसके चलते आम लोगों की जेब पर महंगाई का झटका लगा है




LPG Price Hike
नया भारत डेस्क : आम लोगों पर आज महंगाई की दोहरी मार भी पड़ी है. दरअसल, आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की नई कीमत जारी कर दी है, जिसके चलते आम लोगों की जेब पर महंगाई का झटका लगा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है.(LPG Price Hike)
गैस सिलेंडर की कीमत में हुई 25 रुपए की बढ़ोतरी
1 जनवरी, 2023 यानी आज गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है. लेकिन ध्यान रहे कि यह कीमत कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है और वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अपने पुराने रेट पर बना हुई है. इसमें बढ़ोतरी नहीं हुई है.(LPG Price Hike)
सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी होने से घर की गृहणियों के बजट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. लेकिन बाहर खाने वाले लोगों यानी की रेस्टोरेंट, होटल और अन्य कई जगहों पर खाने का बजट बिगड़ सकता है.(LPG Price Hike)
नई कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत
शहर (City) |
गैस सिलेंडर की नई कीमत (new price of gas cylinder) |
दिल्ली |
1769 रुपये प्रति सिलेंडर |
मुंबई |
1721 रुपये प्रति सिलेंडर |
कोलकाता |
1870 रुपये प्रति सिलेंडर |
चेन्नई |
1917 रुपये प्रति सिलेंडर |
घरेलू गैस सिलेंडर
शहर (City) |
गैस सिलेंडर की कीमत (price of gas cylinder) |
दिल्ली |
1053 रुपये प्रति सिलेंडर |
मुंबई |
1052.5 रुपये प्रति सिलेंडर |
कोलकाता |
1079 रुपये प्रति सिलेंडर |
चेन्नई |
1068.5 रुपये प्रति सिलेंडर |