Lockdown: लॉकडाउन की तैयारी... कोरोना के बाद अब इस बीमारी से मचा हड़कंप... स्कूलों, शॉपिंग मॉल, थिएटर और भीड़भाड़ वाले स्थानों को बंद करने जारी होंगे आदेश.....
Lockdown News, Flu, Covid, China Xi'an Lockdown, China Lockdown, China Flu Lockdown, Orders will be issued to close schools shopping malls theaters and crowded places




Lockdown News
China Lockdown: चीन में फ्लू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी वजह से चीनी अधिकारी कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाना चाहते हैं। चीनी शहर शीआन में लॉकडाउन को लेकर इमरजेंसी रिस्पांस प्लान जारी किया गया है। शहर में संक्रमित क्षेत्रों को बंद किया जा सकता है। शॉपिंग मॉल, थिएटर, पुस्तकालय, पर्यटक स्थल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान भी बंद रहेंगे। ट्रैफिक को कम करने को लेकर भी आदेश जारी किया जाएगा।
साथ ही उत्पादन और व्यावसायिक गतिविधियों को निलंबित कर सकते हैं. सभी स्तरों पर स्कूलों और नर्सरी को बंद कर दिया जाएगा। शीआन की जनसंख्या लगभग 13 मिलियन है। ये शहर एक फेमस पर्यटन स्थल भी है। फैसले के बाद लोगों में गुस्सा भी देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसा करने से कोविड के वक्त के जैसे हालात हो जाएंगे। लॉकडाउन की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने शहर के प्रशासन की आलोचना की है।
एक यूजर ने कहा कि लॉकडाउन लगाने के बजाय जनता का टीकाकरण करें। एक यूजर ने लिखा कि ऐसी खबरों से लोग कैसे नहीं घबराएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर स्पष्ट निर्देश के बिना शीआन के काम और व्यावसायिक गतिविधियों को निलंबित करने का प्रस्ताव जारी करने की योजना बनाई जा रही है। ये ठीक नहीं है।