लॉकडाउन ब्रेकिंग: लॉकडाउन 12 जुलाई तक बढ़ाया गया.... नई गाइडलाइन जारी.... मॉल को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक संचालित करने की अनुमति.... जानें क्या-क्या खुलेगा.....

लॉकडाउन ब्रेकिंग: लॉकडाउन 12 जुलाई तक बढ़ाया गया.... नई गाइडलाइन जारी.... मॉल को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक संचालित करने की अनुमति.... जानें क्या-क्या खुलेगा.....

डेस्क। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब थमने का नाम ले रही है। पिछले कई दिनों से देश में कोविड के दैनिक मामले 50 हजार से कम दर्ज किए जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार चढाव जारी है। हरियाणा में 12 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हरियाणा सरकार ने कुछ ढील के साथ लॉकडाउन को 12 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

 


राज्य में स्विमिंग पूल और स्पा अभी भी बंद रहेंगे। सभी दुकानों को रोजाना सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति है। मॉल को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक संचालित करने की अनुमति है। होटल और मॉल सहित रेस्तरां और बार को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति है। धार्मिक स्थलों को एक समय में 50 व्यक्तियों के साथ खोलने की अनुमति है।

 

 कॉपोर्रेट कार्यालयों को पूरी उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति है, बशर्ते सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन किया जाए। शादी और अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अधिकतम 50 लोगों को अनुमति दी गई है। जिम को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति है।

 

हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 से 13 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9,474 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 52 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,68,852 हो गई।