LIC Salary News : LIC के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! वेतन में होगी भारी बढ़ोतरी, मिली मंजूरी, जाने पूरी खबर...
LIC Salary News: Great news for LIC employees! There will be a huge increase in salary, approval received, know the full news... LIC Salary News : LIC के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! वेतन में होगी भारी बढ़ोतरी, मिली मंजूरी, जाने पूरी खबर...




LIC Salary News :
नया भारत डेस्क : भारत सरकार ने होली से पहले LIC के कर्मचारियों का वेतन बढाने की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि ने कर्मचारियों का वेतन एक कंपोनेन्ट होता है जिसका उद्देश्य बढती महंगाई के असर को कम करना होता है। जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी पर यह मंजूरी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के लिए इसी तरह की बढ़ोतरी को मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद आई है। (LIC Salary News)
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने कहा कि एलआईसी कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि का यह फैसला एक अगस्त, 2022 से प्रभावी है।इसके साथ एलआईसी में एक अप्रैल, 2010 के बाद शामिल हुए लगभग 24,000 कर्मचारियों का एनपीएस (nps) योगदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है। (LIC Salary News)
और बता दें कि इसके साथ ही, एलआईसी के 30,000 से ज्यादा पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को वन-टाइम एक्स-ग्रेसिया पेमेंट्स को मंजूरी दी गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में सरकार ने एक नवंबर, 2022 से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के लिए 17 प्रतिशत वेतन वृद्धि पर सहमति जताई थी। इस खबर के अरने के पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सरकार ने 4 फीसदी का इजाफा किया था। अब यह बढ़कर 50 फीसदी तक हो गया है। नई दर एक जनवरी, 2024 से लागू हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने यह फैसला लिया था। (LIC Salary News)
PNB ग्राहक 4 दिन में कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा बैंक अकाउंट
बता दें कि इस फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी थी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का केंद्रीय कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार था। यह कर्मचारियों के वेतन का एक कम्पोनेंट होता है। इसका मकसद महंगाई के असर को कम करना होता है। डीए के बढ़कर 50 फीसदी तक पहुंचने से अन्य भत्तों और सैलरी कम्पोनेंट में भी बढ़ोतरी हुई है। (LIC Salary News)