Reliance Retail, 7-Eleven stores: 7-Eleven की भारत में entery.... रिलायंस ने यहां से की 7-Eleven के पहले स्टोर की शुरुआत.... 7-Eleven की खासियत क्या है?.... जानें 18 देशों में काम कर रही अमेरिकी कंपनी के बारे में सबकुछ.....




डेस्क। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, 7-इंडिया कन्वीनियंस रिटेल लिमिटेड के माध्यम से, देश में 7-इलेवन सुविधा स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की है। दिग्गज अमेरिकी कंपनी 7-Eleven भारत में अपना पहला स्टोर खोली है। 7-Eleven भारत में अपने कदम रिलायंस रिटेल वेंचर्स के साथ मिलकर रख रही है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने इसके लिए 7-Eleven Inc (SEI) से मास्टर फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया है। रिलायंस ने बताया कि पहला 7-Eleven स्टोर मुंबई के अंधेरी में शनिवार 9 अक्टूबर को खुला। इसके बाद वह पास-पड़ोस के इलाकों और ग्रेटर मुंबई के कॉमर्शियल एरिया में तेजी से स्टोर्स खोलेगी।
7-Eleven की खासियत क्या है?
फ्रेश फूड प्रोडक्ट 7-Eleven की खासियत है। साथ ही कंपनी ने कई ऐसे ब्रांड्स के साथ टाइअप कर रखा है, जिनके प्रोडक्ट केवल 7-Eleven के स्टोर में ही मिलते हैं। अफॉर्डेबल और सस्ते फूड प्रोडक्ट के लिए कंपनी जानी जाती है।
कब और कहां खुल रहा है 7 Eleven का पहला स्टोर?
मुंबई के अंधेरी ईस्ट में 9 अक्टूबर को 7 Eleven का पहला स्टोर खोला गया। उसके बाद धीरे-धीरे ग्रेटर मुंबई में स्टोर्स की शुरुआत की जाएगी। दरअसल, रिलायंस रिटेल की सब्सिडियरी कंपनी ने भारत में अपने स्टोर लॉन्च करने के लिए 7-Eleven, इंक (SEI) के साथ एक मास्टर फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया है। हाल ही में एग्रीमेंट हुआ है और 7-Eleven अपना पहला स्टोर खोलने जा रही है।
तो रिलायंस के रिटेल स्टोर्स का क्या होगा?
देशभर में रिलायंस के खुद के भी रिटेल स्टोर्स हैं। इन्हें रिलायंस फ्रेश नाम से जाना जाता है। इस डील का रिलायंस के रिटेल स्टोर्स पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, वे पहले की तरह ऑपरेट होते रहेंगे।
7-Eleven में किस तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं?
7-Eleven के स्टोर्स में अलग-अलग देशों में अलग-अलग सामान मिलता है। अमेरिका के स्टोर्स में कॉफी, सैंडविच, फ्रूट्स, सलाद, बेकरी आइटम, रेडी-टु-ईट आइटम, डेयरी प्रोडक्ट और एनर्जी ड्रिंक मिलते हैं। अमेरिका में इन स्टोर्स पर शराब भी मिलती है। जापान में 7-Eleven के सबसे ज्यादा स्टोर हैं। इन स्टोर्स पर सूशी से लेकर सूप डंपलिंग्स तक मिलते हैं। इंडोनेशिया में यंग लोगों के बीच 7-Eleven काफी पॉपुलर है। यहां के स्टोर्स में यंग लोगों के लिए फ्री वाईफाई, ओपन स्पेस और म्यूजिकल परफॉर्मेंस होती हैं। इसी तरह कई देशों में 7-Eleven स्टोर्स पर इलेक्ट्रॉनिक आयटम्स भी मिलते हैं। यानी 7-Eleven ने अपने स्टोर्स को देशों के कल्चर के हिसाब से मॉडिफाई किया है।
जानिए 7-Eleven क्या है?
7-Eleven कन्वीनियंस स्टोर्स की मल्टीनेशनल चेन है। कन्वीनियंस स्टोर यानी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें मिलने वाला स्टोर। यहां आपको कॉफी, ग्रॉसरी, स्नैक फूड, सॉफ्ट ड्रिंक जैसे कई आइटम मिलते हैं। यानी फिलहाल किसी भी रिटेल स्टोर की तरह ही ये भी होगा। कंपनी के 18 देशों में 70 हजार से भी ज्यादा स्टोर हैं।