बिग CG न्यूज: शादी समारोह से बड़ी बहन के साथ लौटते हुए 6 किशोरों ने रोका रास्ता.... मुंह दबाकर डेढ़ किमी घसीट कर ले गए.... नाबालिगों ने 7वीं क्लास की छात्रा से किया गैंगरेप.... फिर जो हुआ......

बिग CG न्यूज: शादी समारोह से बड़ी बहन के साथ लौटते हुए 6 किशोरों ने रोका रास्ता.... मुंह दबाकर डेढ़ किमी घसीट कर ले गए.... नाबालिगों ने 7वीं क्लास की छात्रा से किया गैंगरेप.... फिर जो हुआ......

बलरामपुर। नाबालिगों ने 7वीं क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची को अगवा कर उससे गैंगरेप किया। मामला बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है। बच्ची 10वीं क्लास में पढ़ने वाली अपनी बड़ी बहन के साथ देर रात एक शादी कार्यक्रम से लौट रही थी। इसी दौरान 6 किशोरों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी छोटी बहन का मुंह दबाकर डेढ़ किमी घसीट कर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। 

 

 

किसी को बताने पर फिर से रेप की धमकी दी। मामले में FIR दर्ज होने के बाद सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। दो बहनें शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात घर लौट रही थीं। 6 किशोरों ने उनका रास्ता रोक लिया। बड़ी बहन ने शोर मचाया तो दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। जबकि 4 आरोपी छोटी बहन को घसीट कर ले गए। नदी किनारे दो आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया और दो पहरा दे रहे थे। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि बताने पर फिर वह ऐसा करेंगे। 

 

वहीं बड़ी बहन से दो आरोपियों ने रेप का प्रयास किया तो उसने शोर मचाया। इस पर पड़ोस में रहने वाले दंपति बाहर निकले और टार्च जलाई। इस पर आरोपी उसे भी छोड़कर भाग गए। वहीं बड़ी बहन घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद सभी बाइक लेकर छोटी बच्ची की तलाश करने के लिए निकले तो वह नदी किनारे बेहोश पड़ी मिली। घटना के बाद से बच्ची सदमे में है। वह न सोती है और न घर वालों से बात कर रही है।