21 लोगों की मौत: ताबड़तोड़ हमले जारी.... स्कूल पर हवाई हमला.... एयरस्ट्राइक में 21 लोगों की मौत.... ठुकराया अंतरराष्ट्रीय अदालत का आदेश.....

Russia-Ukraine War air raid on school at least 21 people died International court order rejected

21 लोगों की मौत: ताबड़तोड़ हमले जारी.... स्कूल पर हवाई हमला.... एयरस्ट्राइक में 21 लोगों की मौत.... ठुकराया अंतरराष्ट्रीय अदालत का आदेश.....

...

Russia-Ukraine War: रूसी सेना और यूक्रेन के बीच जंग अब खतरनाक मोड़ ले चुका है। यूक्रेन पर अभी भी रूसी मिसाइलें और रॉकेट धड़ाधड़ बरस रहे हैं। 3 शहरों पर तीन बड़े हमले हुए हैं। राजधानी कीव के बीचों-बीच आधी रात को कई धमाके हुए। रिहाइशी इमारतों पर रूसी फौज ने गोलाबारी की। ये जगह राष्ट्रपति भवन से करीब ढाई किलोमीटर दूर बताई जा रही है। रूसी सेना ने खारकीव शहर के पास मेरेफा शहर में एक स्कूल और एक सांस्कृतिक केंद्र पर हवाई हमला करके नष्ट कर दिया। इस हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 25 लोग घायल हैं। 

 

जिनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रूस ने मारियूपोल शहर के पास एक थियेटर पर एयरस्ट्राइक की। यहां एक थियेटर पर बम गिराया गया। इस थियेटर में करीब 1000 लोगों ने शरन ले रखी थी। बमबारी के बाद मलबा गिरने से बड़ी संख्या में लोग उसमें दब गए। इस हमले में 21 लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर है। यूक्रेन की राजधानी कीव में भी कई इमारतों पर बम दागे गए, जिससे वे नष्ट हुए। रूस के इन हमलों में कई आम लोगों के भी मारे जाने की सूचना है। रूस ने अंतरराष्ट्रीय अदालत की ओर से यूक्रेन पर सैन्य हमले रोकने के आदेश को भी ठुकरा दिया।


रूस ने इसे मानने से इनकार कर दिया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय अदालत ने एक आदेश दिया था, जिसमें रूस से कहा गया था कि वह तत्काल यूक्रेन में अपने हमले रोक दे। हमला खारकीव में हुआ। ये शहर पहले से ही खाक हो चुका है, इसके बावजूद रूसी रॉकेट यहां अभी भी बरस रहे हैं। खारकीव के बाजार में रॉकेट हमलों से आग लग गई। तीसरा बड़ा हमला मारियूपोल में हुआ। वहीं अब खबर है कि पूर्वी यूक्रेन के शहर में रूसी गोलाबारी में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। यूक्रेन युद्ध के कारण अब रूसी-यूरोपीय मंगल मिशन स्थगित कर दिया गया है। रूस संग जारी इस युद्ध में यूक्रेन के अभी तक 108 बच्चों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़ा खुद यूक्रेन की तरफ से जारी किया गया है। इससे पहले भी यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूसी सेना ने बच्चों पर जानबूझकर हमले किए हैं।