Khesari Lal Yadav New Song Tabla: अनारकली में नम्रता मल्ल ने किया जमकर ठुमके, खेसारी लाल यादव के साथ किया नया गाना 'तबला' का अनावरण...देखे ये हॉट-वीडियो....
Khesari Lal Yadav New Song Tabla: Namrata Mall danced fiercely in Anarkali, unveiled the new song 'Tabla' with Khesari Lal Yadav...watch this hot-sexy video. Khesari Lal Yadav New Song Tabla: अनारकली में नम्रता मल्ल ने किया जमकर ठुमके, खेसारी लाल यादव के साथ किया नया गाना 'तबला' का अनावरण...देखे ये हॉट-सेक्सी वीडियो....




KhesariLal Yadav New Song Tabla :
नया भारत डेस्क : भोजपुरी जगत में अपने हॉट और सेक्सी अंदाज से बिजलियां गिराने वाली नम्रता मल्ला (Namrata Malla) अक्सर अपनी बोल्डनेस के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनका वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा देता है। दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। वह अपने सेक्सी, बोल्डनेस और ग्लैमरस अदाओं के लिए मशहूर हैं। वह अपनी हॉट सेक्सी लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी इसी अदाओं पर फैंस मरते हैं। उन पर जान छिड़कते हैं। उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं। जिस पर फैंस अपना खूब सारा प्यार लुटाते हैं। जमकर लाइक, कमेंट और शेयर करते हैं। वह भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लाल घाघरा के बाद अब खेसारी लाल यादव के साथ एक बार फिर से धमाल मचा रही हैं।
गाने की शुरुआत होती है, खेसारी के चार्म से। वो आते हैं नोटो की गड्डी दिखाते हैं और नम्रता को फिर से डांस करने कहते हैं। खेसारी का रुआब ही ऐसा है कि नम्रता उन्हें ना नहीं कह पाती हैं। वो फिर से लटके-झटके दिखा कर डांस करने लग जाती हैं। गाने में नम्रता के साथ-साथ खेसारी ने जबरदस्त ठुमके लगाए हैं। सफेद कुर्ता-पैजामा के प्रिंटेड गमछा, और पीले रंग का शेड्स पहने खेसारी शानदार लग रहे हैं। वहीं नम्रता का भी लुक बेहद कातिलाना है। सफेद और गोल्डन रंग के लहंगे में वो अनारकली से कम नहीं लग रही हैं। अपने धुनों से लोगों को दीवाना बनाते खेसारी इस बार तबले की थाप पर सभी को नचाने के लिए तैयार है। खेसारी लगातार इतने गाने रिलीज करते हैं, कि ट्रेंडिंग लिस्ट से उनका नाम खिसकाने की हिम्मत शायद ही कोई कर पाए। बड़ी बात ये कि सभी गाने लोगों के बीच जबरदस्त हिट होते हैं।
KhesariLal Yadav New Song Tabla :
गाने को सारेगामापा के हम भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। खेसारी के साथ शिल्पी राज ने इस गाने को गाया है। नम्रता मल्ला ने अपना पहला गाना दो घूंट भी खेसारी के साथ ही किया था। फैंस वीडियो पर कमेंट कर एक्टर-सिंगर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधूरा लगता है। हमें गर्व है भैया खेसारी पर।